BB10: बानी से छीनी सियासत, घर को मिला नया कैप्टन, इंडियावालों का टुटा सपना 

Samachar Jagat | Thursday, 17 Nov 2016 03:07:42 PM
bigg-boss-10-after-bani-j-rohan-mehra-becomes-the-captain-of-the-house

नई दिल्ली। बिग बॉस के घर में अब तक कैप्टन का रोब जमा रही बानी से ये हक़ छीन गया है। अब बानी सिर्फ सदस्य रह गयी है। घर के नए सदस्य को कप्तान बनाया गया है। कैप्टन के लिए कंटेस्टेंट्स के बीच कई टास्क करवाये गए। अंत में वोटिंग के जरिए निर्णय लिया गया कि बानी के बाद घर का अगला कप्तान कौन होगा? कप्तानी हासिल करने में इस बार भी सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट ने ही बाजी मारी है।

अगला कप्तान चुनने के लिए राहुल देव , लोपामुद्रा और रोहन मेहरा को चुना गया। इनके बीच में एक टास्क हुआ। आखिर में लोपामुद्रा और रोहन टास्क जीत गए। अब घर के सदस्यों को वोटिंग के जरिए ये निर्णय लेना था कि रोहन और लोपा में से किसे कप्तानी दी जाए।

वोटिंग के दौरान लोपा को चार सदस्यों ने कप्तानी के लिए चुना। वहीं रोहन को पांच वोट मिले। इस तरह बिग बॉस के घर के नए कप्तान रोहन बन गए हैं। वैसे सलमान के टोकने के बाद रोहन फिर से घर में एक्टिव नजर आए। अब देखना है कि कैप्टन बनने के बाद वह घर के सदस्यों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं। हालाँकि रोहन के राहुल देव बनने से कुछ सदस्य परेशान भी नज़र आये। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.