BB10 :प्रियंका जग्गा बनी विलेन no.1, स्वामी ओम ने लांघी सीमाएं, बिग बॉस ने दी चेतावनी 

Samachar Jagat | Wednesday, 21 Dec 2016 10:40:37 AM
bigg-boss-10-swami-om-priyanka-jagga-destroy-the-fun-of-love-letter-task

नई दिल्ली। मंगलवार को 'बिग बॉस' के घर 64वें दिन के एपिसोड में बिग बॉस ने सभी घरवालों को रोमांटिक टास्क दिया। जिसे पाकर सभी घरवाले बहुत खुश थे। लेकिन घर के विलेन प्रियंका जग्गा और स्वामी ओम जी ने सब के अरमानों पर पानी फेर दिया। स्वामी ओम और प्रियंका जग्गाॉ ने टास्क की आड़ में कुछ ऐसा कर दिया कि घरवाले क्या खुद खुद बिग बॉस भी बहुत नाराज़ हुए। इनकी हरकतों पर बिग बॉस भी गुस्से पर काबू नहीं रख पाए। 

बिग बॉस ने घर वालों को लग्जरी बजट टास्क 'बीबी होस्ट्ल' दिया। इस टास्कल में पूरे घर को होस्टल में बदल जायेगा। जिसमे किचन एरिया, लिविंग एरिया और बेडरूम लड़कियों का होस्टल और गार्डन एरिया कोलड़कों का होस्टल बना दिया गया। टास्क में लोपामुद्रा -रोहन, बानी और गौरव, मोना और मनु व मनवीर और नितिभा की जोड़ी बनाई गई। टास्क में लड़कों को वॉर्डन से छिपकर लड़कियों तक लव लेटर पहुचने थे।और लड़कियों को इन्हें छिपा कर रखने थे। टास्क में प्रियंका जग्गा को लड़कियों की कड़क वॉर्डन बनाया गया। वही स्वामी ओम लड़कों के वॉर्डन बने। 

प्रियंका चोपड़ा आसाम टूरिज्म की बनी ब्रांड एबेंसडर

इन सभी जोड़‍ियों को 20 या उससे ज्यादा लव लेटर एक दूसरे को देने थे। अगर जोड़‍ियां ऐसा कर पाएंगी तो वॉर्डन हार जाएंगे और जोड़‍ियां ये टास्क जीत जाएंगी, जबकि ऐसा नहीं होता है तो दोनों वॉर्डन यह कार्य जीत जाते। इस टास्क में जीतने वाली जोड़ी ही आगे चल कर कप्तानी के लिए भी टास्क  चुनी जाएगी। कार्य की शुरुआत से ही बानी और गौरव काफी एक्टिव दिखे और बानी ने सबसे पहले अपने प्रेम-पत्र लॉकर में डाल भी दिए। सभी जोड़‍ियां इस कार्य में काफी कोशिश करती दिख रहीं थी और इस बीच मनवीर ने काफी मजेदार शायरी भी लिखी। 

लेकिन शुरुआत में ही स्वामी ओम रोहन के पीछे बाथरूम में चले गए और उसे बाहर निकालने के लिए बाथरूम के गेट में लात मारने लगे। इस घटना में बाथरूम का गेट भी टूट गया। ये देख रोहन, लोपा और स्वामी ओम में जोरदार झड़प हो जाती है। स्वामी का ये हिंसक रूम देख खुद बिग बॉस ने कार्य बीच में रोका और स्वामी ओम को उनकी हरकत के लिए जम कर खरी-खरी सुनाई। 

बिग बॉस ने साफ किया कि यह एक मनोरंजक खेल है जिसे अनुशासन से खेलना है। लेकिन इसके बाद भी चीजें ज्यादा नहीं बदलीं।  गौरव और बानी इस दौरान काफी खुश दिखे। गार्डन एरिया से गौरव ने चिल्ला कर कहा 'बानी आई मिस यू।' वहीं नितिभा और मनवरी भी आपस में काफी हंसते-मुस्कुहराते और प्रेम-पत्र  देते हुए दिखे। लेकिन प्रियंका ने मनु और मोना के रिश्ते पर बोलना शुरू किया और साथ ही घर से बाहर मोना के बॉयफ्रेंड का नाम लेकर उन्हें भला बुरा सुनाया। ये सुन मोना भड़क जाती है। और दोनों में खूब झड़प होती है। बीच में मनु भी मोना के पक्ष में बोलते है। 

देसी गर्ल फैन्स के लिए खुशखबरी, जानिए?

एक बार फिर लोपा और रोहन से प्रियंका और स्वाेमी ओम में अनबन हो जाती है। इस झगड़े में रोहन की अंगुली में चोट भी लग जाती है। ये देख बिग बॉस ने कार्य रोक दिया और स्वामी ओम को कंफेशन रूम में बुलाया। स्वामी ओम को लताड़ते हुए बिग बॉस ने साफ कहा कि यदि वह एक और बार घर में धमकी देते या किसी के साथ शारीरिक हिंसा करते हुए पाए गए तो उन्हें  घर से बाहर निकाल दिया जाएगा। 

इसके बाद जहां मोना लॉकर रूम में अकेले रोते हुए दिखीं तो वहीं मनु उनके हर बात पर रोने से काफी चिढ़ गए। टास्क खत्म होने के बाद स्वामी ओम अपनी गलतियों पर सफाई देते दिखे। बिग बॉस उन्हें चेतावनी देते हैं कि अगर वो फिर से किसी को धमकी देते हुए दिखाई दिए तो वो उनका घर में आखिरी दिन होगा। ओमजी कहते हैं कि उनकी मजबूरी है। बिग बॉस उन्हें कहते हैं कि ये किस तरह की मजबूरी उनके साथ है कि वो घरवालों के साथ बार- बार फिजिकल हो रहे हैं। बिग बॉस, स्वामी ओम को बाथरुम का दरवाजा तोड़ने पर उसकी मरम्मत करने की सजा देते हैं।

 

कूल कुल सीजन में दिखे हॉट हॉट

खट्टे फलों को खाने से बनाये अपने आप को सूंदर, जानिए कैसे

निम्बू के छिलके का चमत्कारी गुण, जानिए कैसे



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.