मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री हो या हो कोई आम लडक़ी, हर एक को जिंदगी में एक न एक बार बॉडी शेमिंग का शिकार बनना पड़ता है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉडी के लिए क्रिटिसाइज किए जाने वाले सवाल पर अपने अनुभव साझा किया।
बॉलीवुड के बाद प्रियंका ने हॉलीवुड की तरफ रूख किया और पॉपुलैरिटी हासिल कर रही हैं। इन दिनों वे 'क्वांटिको' और 'बेवॉच' का प्रमोशन अवॉर्ड या टॉक शो में करती दिखाई दे रही हैं।
हाल ही में प्रियंका ने 'द व्यू' नामक टॉक शो में एंट्री की। यहां उन्होंने बॉडी शेमिंग जैसे मुद्दे पर अपनी बात रखी। प्रियंका ने कहा है, ‘मुझे लगता है कि बॉडी शेमिंग का शिकार हर कोई होता है। खासकर हमारी इंडस्ट्री में जहां हमेशा हमें बेहतर दिखना, शानदार लगना का दबाव बना रहता है। और हां लोग यह कहकर प्रेशर डालते हैं कि पिछले महीने तो तुम्हें यह ड्रेस फिट हुआ था और अब नहीं...। सिर्फ इसी बिजनेस में नहीं, लेकिन सामान्य रूप से लड़कियों को एक खास तरह से दिखना होता है।’
शो में प्रियंका ने लड़कियों को संदेश देते हुए कहा, ‘तुम्हें अपनी ताकत पहचाननी चाहिए। उन्हें एक डब्बे में बंद कर, सिर्फ और सिर्फ उन ताकतों पर ध्यान देना चाहिए। ऐसा करने से तुम्हारी सारी कमजोरियां चली जाएगी। तुम्हें उन चीजों पर फोकस करना चाहिए जो तुम्हारे लिए अच्छी हैं।’