प्रसिद्ध शायर और गीतकार जावेद अख्तर को मीर तकी मीर सम्मान

Samachar Jagat | Friday, 25 Nov 2016 05:45:34 PM
Bollywood poet and lyricist Javed Akhtar Mir Taqi Mir honor

भोपाल। मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी ने प्रतिवर्ष दिये जाने वाले अखिल भारतीय और प्रादेशिक सम्मान घोषित किए हैं। यह सम्मान 2015-16 एवं 2016-17 के लिए होंगे। अखिल भारतीय सम्मान पाने वालों को 51 हजार रुपये और प्रादेशिक सम्मान पाने वालों को 31 हजार रूपए की राशि दी जाएगी।

अखिल भारतीय स्तर के सम्मान में शाहिद लतीफ को हकीम कमरूल हसन सम्मान, नुसरत जहीर (दिल्ली) को जौहर कुरेशी सम्मान, जावेद अख्तर (मुम्बई) को मीर तकी मीर सम्मान, श्रीमती मलका नसीम (जयपुर) को हामिद सईद खां सम्मान एवं जावेद अर्शी (इंदौर) को शादां इंदौरी सम्मान से नवाजा जाएगा।

प्रादेशिक सम्मान में इकबाल बेदार (भोपाल) को सिराज मीर खां सहर सम्मान, परवीन सबा (भोपाल) को बासित भोपाली सम्मान डॉ. अर्जुमंद बानो (भोपाल) को मोहम्मद अली ताज सम्मान, जिया फारूकी (भोपाल) को नवाब सिद्दीक हसन खां सम्मान, अफसर सहबाई (भोपाल) को शैरी भोपाली सम्मान, फरमान जियाई (सिरोंज) को कैफ भोपाली सम्मान, अनीता श्रीवास्तव तमन्ना (जबलपुर) को शम्भू दयाल सुखन सम्मान और साजिद प्रेमी (भोपाल) को शिफा ग्वालियरी सम्मान दिया जाएगा।

इसी प्रकार अकादमी ने 2016-17 के लिए पांच अखिल भारतीय सम्मान के लिए इनाम उल्लाह लोधी (भोपाल) को हकीम कमरूल हसन सम्मान, असद रजा (दिल्ली) को जौहर कुरैशी सम्मान, गोपीचन्द नारंग (दिल्ली) को मीर तकी मीर सम्मान, डॉ. नरेश (चण्डीगढ़) को हामिद सईद खां सम्मान, मकसूद नश्तरी (इंदौर) को शादां इंदौरी सम्मान एवं अख्तर वामिक (भोपाल) को सिराज मीर खां सहर सम्मान के लिए चुना है। 

प्रादेशिक सम्मान के लिये जावेद यजदानी (भोपाल) को बासित भोपाली सम्मान, जिया राना (उज्जैन) को मोहम्मद अली ताज सम्मान, प्रो. अब्दुल मजीद खां (भोपाल) को नवाब सिद्दीक हसन खां सम्मान, डॉ.मर्जिया आरिफ (भोपाल) को शैरी भोपाली सम्मान, सिकन्दर जहां सिकन्दर (जबलपुर) को कैफ भोपाली सम्मान, ऊषा भदौरिया (भोपाल) को शम्भू दयाल सुखन सम्मान, मुशाहिद सईद खां (भोपाल) को शिफा ग्वालियरी सम्मान, रबाब फातमा जैदी (भोपाल) को नवाब शाहजहां बेगम ताजवर सम्मान, बाबू अनवर निजामी (जबलपुर) को पन्नालाल नूर सम्मान, इकबाल मसूद (भोपाल) को सूरज कला सहाय सरवर सम्मान, डॉ. मोहम्मद आजम (भोपाल) को निसार अख्तर सम्मान एवं इदरीस मूनिस (भोपाल) को निदा फाजली सम्मान से नवाजा जाएगा।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.