इन सेलेब्स ने भी झेला गर्भपात का दर्द !!

Samachar Jagat | Friday, 23 Sep 2016 03:50:32 PM
celebrities-who-have-suffered-miscarriages

प्रेग्नेंट होना किसी भी औरत के जीवन का सबसे खुशनुमा पल होता है। इस दौरान महिलाएं अपने होने वाले बच्चे के लिए सपने बुनने लगत है। इस बारे में सभी महिलाओ की स्थिति एक जैसी ही होती है। फिर चाहे वो कोई साधारण महिला हो या कोई सेलेब्रिटी।

ए आर रहमान ने मुझे संगीत जगत में दिलाई पहचान: नीति मोहन

माँ बनना महिलाओ का सबसे सुखद अनुभव होता है। कोई बार ये पल दुःख में भी बदल जाते है। अचानक मिसकैरिज जैसी दुखद घटना भी  महिलाओं को झेलनी पड़ जाती है। कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी हैं, जो मिसकैरिज के बुरे दौर से गुजर चुकी हैं। इनमें किरण राव, फरदीन खान की पत्नी नताशा और शिल्पा शेट्टी जैसी सेलेब्रिटी शामिल हैं। 

इस मामले में प्रियंका निकली दीपिका से आगे 

आइये जानते है कुछ ऐसी ही सेलेब्रिटी के बारे में- 

1.किरण राव खान-आमिर खान

साल 2009 में आमिर खान की वाइफ किरण अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली थीं। लेकिन किस्मत को तो जैसे कुछ और ही मंजूर था। प्रेग्नेंट किरण का मिसकैरिज हो गया। आमिर ने ये दुखद खबर अपने ब्लॉग पर भी शेयर की थी। हालांकि बाद में आमिर खान ने 2011 में अपने बेटे आजाद राव खान के बर्थ की बात शेयर की। आमिर के बेटे आजाद का जन्म आईवीएफ सरोगेसी के जरिए हुआ है। दोनों अब इस बच्चे के आने से बहुत खुश है। 

2. नताशा खान - फरदीन खान

साल 2012 में फरदीन ने ट्विटर के जरिए बताया कि वो उनकी वाइफ नताशा प्रेग्नेंट हैं और वो जल्द ही ट्विन्स के पापा बनने वाले हैं। लेकिन बाद में नताशा का मिसकैरिज हो गया। इसके बाद 2013 में नताशा फिर प्रेग्नेंट हुईं और इसी साल दिसंबर में नताशा ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम डायना ईसाबेल खान रखा।

3. काजोल - अजय देवगन

शादी के शुरुआती महीनों में ही काजोल भी मिसकैरिज का दर्द झेल चुकी हैं। काजोल पहली बार 2001 में प्रेग्नेंट हुईं, लेकिन प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान कुछ दिक्कतों की वजह से उनका मिसकैरिज हो गया। हालांकि, बाद में 20 अप्रैल, 2003 को काजोल ने बेटी न्यासा को जन्म दिया। न्यासा के बर्थ के 7 साल बाद काजोल दोबारा मां बनीं और उन्होंने 13 सितंबर, 2010 को बेटे युग को जन्म दिया।

4. शिल्पा शेट्टी- राज कुन्द्रा

बिजनेसमैन राज कुंद्रा से साल 2009 में शादी के कुछ महीनों बाद ही खबर आई कि शिल्पा शेट्टी प्रेग्नेंट हैं। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने पहले बच्चे के जन्म से पहले ही शिल्पा का मिसकैरिज हो गया। बाद में 21 मई, 2012 को शिल्पा ने बेटे वियान को जन्म दिया।

5. सायरा बानो - दिलीप कुमार

बॉलीवुड दिग्गज और अपने ज़माने के सुपरस्टार दिलीप कुमार और उनकी एक्ट्रेस पत्नी को भी माता पिता बनने का सुख नहीं मिल पाया। उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'द सबस्टांस एंड द शैडो' में बताया की सायरा एक बार प्रेग्नेंट हुईं। मगर 8 महीने की प्रेग्नेंसी में सायरा को ब्लड प्रेशर की शिकायत हुई। इस दौरान पूर्ण रूप से विकसित हो चुके भ्रूण को बचाने के लिए सर्जरी करना संभव नहीं था और दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई।" दिलीप की मानें तो इस घटना के बाद सायरा कभी प्रेग्नेंट नहीं हो सकीं।

6. डिंपी गांगुली - राहुल महाजन (तलाकशुदा)

मॉडल और एक्ट्रेस डिंपी महाजन ने रियलिटी शो 'राहुल दुल्हनिया ले जाएगा' की सक्सेस के बाद 2010 में राहुल महाजन से शादी कर ली। हालांकि साल 2011 में डिंपी जब तीन महीने की प्रेग्नेंट थीं तो उनका मिसकैरिज हो गया। बाद में साल 2013 में डिंपी और राहुल का तलाक हो गया। इसके बाद 27 नवंबर 2015 को डिंपी ने दुबई बेस्ड बिजनेसमैन रोहित रॉय से शादी कर ली। इसी साल जून में डिंपी एक बेटी की मां बनी हैं, जिसका नाम रिआना रखा गया है।

7. निकोल किडमैन - टॉम क्रूज (तलाकशुदा)

निकोल और उनके पहले पति टॉम क्रूज की शादी के बाद निकोल का मिसकैरिज हो चुका है। बाद में दोनों ने बच्चा गोद लिया। लेकिन जब टॉम क्रूज के साथ निकोल के रिश्ते ठीक नहीं रहे तो दोनों ने तलाक का फैसला किया और इसी दौरान निकोल एक बार फिर मिसकैरिज के बुरे दौर से गुजरीं। बाद में निकोल ने दूसरे पति कीथ अर्बन से शादी की। फिलहाल सरोगेसी की मदद से निकोल दो बच्चों की मां हैं।

8. कोर्टनी कॉक्स - डेविड आर्क्वेट

हॉलीवुड एक्ट्रेस कोर्टनी कॉक्स भी मिसकैरिज के दर्द से गुजर चुकी हैं। इस दर्द के बाद फाइनली कोर्टनी ने आईवीएफ के जरिए 2004 में एक बेटी को जन्म दिया। दोनों ने अपनी बेटी का नाम 'कोको' रखा है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.