जैकी चैन के साथ रोमांस करेंगी दिशा पाटनी

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 01:44:25 PM
Disha Patni will romance with Jackie Chan

नई दिल्ली। बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री दिशा पाटनी सिल्वर स्क्रीन पर चीनी सुपरस्टार जैकी चैन के साथ रोमांस करती नजर आयेंगी।
दिशा ने इस वर्ष प्रदर्शित फिल्म ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ में काम किया है। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भजदगी पर बनी थी।

Coffee with karan 5: कटरीना के आइटम नंबर पर झूमे रणबीर कपूर 

जैकी चैन की फिल्म‘कुंग फू योगा’में मुख्य अभिनेत्रियों को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्रियों दिशा पटानी और अमायरा दस्तूर के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा होती दिख रही है। हाल में इस फिल्म का एक प्रोमो आया,जिसमें सिर्फ दिशा ही दिख रही हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस फिल्म में जैकी चैन के अपोजिट लीड रोल में दिशा ही दिखेंगी, जो काफी समय से टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड के रूप में सुर्खियों में छाई हुई हैं।

लोपामुद्रा के पोल डांस ने जीता सनी लियोनी का दिल, बाकी ने किया हैरान  

उन्होंने दावा भी किया है कि वही फिल्म की हीरोइन हैं। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि यह फिल्म का आधिकारिक प्रोमो नहीं है। संयुक्त भारतीय-चीनी उद्यम के तहत बनने वाली इस फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।‘कुंग फू योगा’में जैकी चैन, दिशा, अमायरा के अलावा सोनू सूद भी हैं।

 

 

एजेंसी 

 

जाने! लड़को की पहली पसन्द 'Bad Girls' क्यूँ होती है....

कुछ ऐसे रखें अपनी खूबसूरत आंखों का ख्याल

जाने! टीनएज लव की यह अनजान बातें....



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.