महिलाओं पर केंद्रित फिल्म बनाएंगे फरहान अख्तर

Samachar Jagat | Tuesday, 15 Nov 2016 09:09:34 AM
Farhan Akhtar will focus on women issue films

मुंबई।  बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार फरहान अख्तर महिला केन्द्रित फिल्म बनाना चाहते हैं। फरहान का कहना है कि वह वर्ष 2001 की अपनी हिट फिल्म 'दिल चाहता है' का सीक्वल लड़कियों के साथ बनाना पसंद करेंगे।

वर्ष 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल चाहता है' में आमिर खान, प्रीति जिंटा ,सैफ अली खान और अक्षय खन्ना जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई दिये थे। चर्चा है कि दिल चाहता है का सीक्वल महिलाओं की कहानी पर केंद्रित होगा।

चुनौतिपूर्ण किरदार न मिलने के कारण बालीवुड से दूर हैं ओमी वैद्य

फरहान का कहना है कि यदि 'दिल चाहता है' का सीक्वल बनता है तो उसमें महिलाओं की भूमिका अहम होगी। फरहान ने कहा,हमारी सभी फिल्मों में महिलाओं के किरदार अहम होते हैं, ऐसे में यदि तीन दोस्तों की कहानी पर आधारित इस फिल्म का सीक्वल बनता है तो निश्चित तौर पर वह महिला-प्रधान होगा।

फिल्म 'दीवाना' में चांस देने के लिए अरमान कोहली के हमेशा अहसानमंद रहेंगे शाहरूख खान 

हम लड़कियों को नजरअंदाज नहीं कर रहे हैं। हमारी फिल्मों में महिला किरदार हमेशा मजबूत रहा है। मैं एक लड़का हूं, तो लड़कों के नजरिए से सोचना मेरे लिए आसान है। मैं 'दिल चाहता है' गर्ल सीक्वल पर काम करना पसंद करूंगा।

 

 

एजेंसी 

 

पुराने गहने साफ करने के लिए आजमाएं

18 साल की उम्र जवान होनें के लिए काफी नही...तो क्या है सही उम्र

वेडिंग सीजन : शादी के कुछ हफ्ते पहले तक रखे इन ध्यान 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.