फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ को प्यार देने के लिए अक्षय ने प्रशंसकों को शुक्रिया कहा

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 05:30:53 PM
Film airlift to love Akshay thanked fans

मुंबई। इस साल की शुरूआत में रिलीज हुई फिल्म एयरलिफ्ट को अपना प्यार देने के लिए अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया।

गोवा में भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव में 49 वर्षीय अक्षय की यह फिल्म भारतीय चित्रावली खंड में आज दिखाई गई। 

अक्षय ने ट्वीटर पर लिखा, ‘पता चला कि फिल्मोत्सव गोवा में हॉल खचाखच भरा था, वह भी रिलीज के एक साल बाद। हम पर इतना प्रेम बरसाने के लिए धन्यवाद।’ फिलहाल वह मथुरा के नंदगांव में फिल्म ‘‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।                        -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.