रूस में भारतीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज

Samachar Jagat | Saturday, 19 Nov 2016 04:06:10 PM
Indian film festival start in russia

मॉस्को। रूस की राजधानी मॉस्को में आज तीसरे वार्षिक भारतीय फिल्म फेस्टिवल (आईएफएफआर) का आगाज हो गया। भारत और रूस के मनोरंजन जगत के आपस में मेलजोल के लक्ष्य के साथ आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में दर्शकों के पास आधुनिक भारत के जीवन के विभिन्न पहलुओं को देखने-सीखने का शानदार अवसर रहेगा। 

दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड की जॉली एलएलबी, भाग मिल्खा भाग, क्वीन और ²श्यम फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।  हालिया वर्षों में प्रदर्शित हुईं इन फिल्मों को दिखाने का मकसद भहदी फिल्मों के विस्तृत आयाम को दर्शाना है। इसका आयोजन मास्को स्थित दूतावास के जवाहरलाल नेहरू सांस्कृतिक केंद्र और रूस के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा किया जाता है। 

प्रसिद्ध निर्देशक दमित्री कुजमिन के साथ अभिनेत्री नतालिया बोचकारेवा, मारिया गुजीवा, सायोरा सफारी, एलेना मरीवा, डाना कोलत्सोवा सहित कई अन्य हस्तियों के भी इस कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद है। सभी फिल्में निशुल्क दिखायी जायेंगी। आज उद्घाटन सत्र में जॉली एलएलबी तथा फिर उसके बाद भाग मिल्खा भाग दिखाई जाएगी।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.