पाकिस्तानी निर्देशक के साथ काम करेंगी कल्की कोचलीन

Samachar Jagat | Friday, 25 Nov 2016 08:16:20 AM
Kalki kochlin will work with Pakistani director Sabiha Sumer

नई दिल्ली।  बॉलीवुड अभिनेत्री कल्की कोचलीन पाकिस्तानी निर्देशक सबीहा सुमेर के साथ काम करने जा रही है। किरण खेर अभिनीत फिल्म ‘खामोश पानी’ से चर्चित हुई पाकिस्तानी निर्देशक सबीहा सुमेर अभिनेत्री कल्कि कोचलीन के साथ एक डॉक्यूमेंटरी बनाने जा रही है।

बिगबॉस 10 : स्वामी ओमजी महाराज के खिलाफ अदालत का गैर जमानती वारंट

इस फिल्म के जरिये यह समझने की कोशिश की जाएगी कि भारत और पाकिस्तान में लोग धार्मिक चरमपंथ का सहारा क्यों लेते हैं। यह परियोजना ऐसे समय में शुरू हो रही है जब दोनों देशों के बीच लगातार तनाव बना हुआ है।

फिल्म इंड्रस्ट्री में अपने दम पर बनाया मुकाम - प्रियंका चोपड़ा

‘आजमाइश...ट्रायल्स ऑफ लाइफ’ नाम की इस डॉक्यूमेंटरी में दो महिलाओं - कल्की और सबीहा - का सफर दिखाया जाएगा। सबीहा ने कहा,कल्कि और मैं भारत और पाकिस्तान में एक असाधारण सफर पर निकलेंगे जिसमें यह समझने की कोशिश की जाएगी कि दोनों देशों के लोग समस्याओं के जवाबों के लिए धार्मिक चरमपंथ का सहारा क्यों ले रहे हैं।

डॉक्यूमेंटरी दोनों देशों में हर इंसान की ज़िन्दगी को प्रभावित करने वाले विषय से जुड़ी हुई है।

 

 

एजेंसी 

कहीं आपका प्यार लस्ट तो नहीं जानिए!

नोट बंद होने के बाद शगुन देने के ये हैं दिलचस्प तरीके

जाड़े में मसाज से पाएं रूखी त्वचा से छुटकारा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.