मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार करण जौहर किंग खान शाहरूख खान और रॉकस्टार रणबीर कपूर को लेकर फिल्म बना सकते हैं। रणबीर कपूर ने हाल ही में संजू से काफी पॉपुलरिटी हासिल कर ली है। यह फिल्म रणबीर के करियर को उज्ज्वल बनाने में मदद करेगी। यह रणबीर के करियर की पहली ऐसी फिल्म है जिसने कमाई के मामले में कई सारे रिकॉर्ड बनाए है।

करण जौहर की अगली फिल्म को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा था कि उनकी फिल्म में रणवीर सिंह है। फिर कभी कहा गया कि उनकी अगली फिल्म में कार्तिक आर्यन हैं लेकिन करण जौहर ने सारी अफवाहों को दरकिनार करते हुए लिखा था कि मेरी अगली फिल्म की कहानी अभी तक किसी एक्टर ने नहीं सुनी है। कहा जा रहा है कि करण जौहर की अगली फिल्म की कास्ट फाइनल हो गई है। शाहरूख खान, काजोल और रणबीर कपूर फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं।
बॉक्स ऑफिस क्लैश से जॉन के साथ दोस्ती में फर्क नहीं: अक्षय

बॉलीवुड के गलियारों में ऐसी चर्चा है कि करण जौहर को शाहरूख खान और रणबीर कपूर के लिए एक अच्छी स्क्रिप्ट तो ऐ दिल है मुश्किल के बाद ही मिल गई थी। अब बस इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। करण जौहर इन दिनों मल्टीस्टारर फिल्म कलंक बना रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट, वरूण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, कुणाल खेमू की अहम भूमिकाएं है। यह संजय दत्त के करियर की अहम फिल्म है। यह फिल्म 19 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी। इस फिल्म की जो खास बात है वो यह है कि इसमें माधुरी दीक्षित भी अहम किरदार में होंगी। संजय दत्त और माधुरी लंबे समय बाद एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे। input agency
Gold movie first song : अक्षय कुमार ने मौनी रॉय संग बांधी नैनो की डोर