मैरीकॉम फिल्म के दो साल पूरे, प्रियंका ने टीम का शुक्रिया अदा किया

Samachar Jagat | Friday, 09 Sep 2016 01:33:12 PM
Mary Kom movie two years completed priyanka thanked the team

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘मैरी कॉम’ को अपने लिए खास मानती है। प्रियंका की फिल्म मैरी कॉम को प्रदर्शित हुए दो साल हो गए हैं। प्रियंका का कहना है कि यह फिल्म उनके लिए महज एक फिल्म नहीं, बल्कि उससे बढक़र मायने रखती है।

प्रियंका ने फिल्म मैरीकॉम की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, वाह, समय कैसे गुजर जाता है। ‘मैरीकॉम’ के दो साल हो गए। यह फिल्म मेरे लिए एक फिल्म से कहीं बढक़र थी। मुझे लगता है कि मैंने अपने पिता को खोने की सारी तकलीफ को इस फिल्म में डाला है।

गौरतलब है कि बॉक्सिंग चैंपियन एम.सी. मैरी कॉम के जीवन पर आधारित इस फिल्म में प्रियंका ने मैरी कॉम का किरदार निभाया है। प्रियंका ने इस फिल्म पर उनके साथ काम करने वाले संजय लीला भंसाली, उमंग कुमार, मैरी कॉम, सैविन और फिल्म को प्यार देने के लिए दर्शकों का भी धन्यवाद किया।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.