थांडे न्यूटन ने निर्देशक पर लगाया यौन उत्पीडन का आरोप

Samachar Jagat | Saturday, 02 Jul 2016 12:57:45
Newton director accused of sexual harassment

लंदन अदाकारा थांडे न्यूटन ने हॉलीवुड में यौन उत्पीड़न को सुखिर्यों में लाते हुए कहा कि वह एक घटना की शिकार हो गयीं जब फिल्म के निर्देशक ने उनका फायदा उठाया।
 

43 वर्षीय अदाकारा ने पिछले वर्षों में ‘क्रैश’ और ‘मिशन इंपोसिबल दो’ जैसी फिल्मों से नाम कमाया है।‘डब्ल्यू’ मैग्जीन के साथ एक साक्षात्कार में अदाकारा ने याद किया कि किस तरह निर्देशक ने ऑडीशन के दौरान अनुचित चीज करने को उनसे कहा।

अदाकारा ने घटना के बारे में यह सोच कर बोलने का फैसला किया कि इससे युवा अदाकारों को इस तरह की स्थिति को समझने में मदद मिलेगी जो अमान्य हैं।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.