बॉलीवुड में चमकी पाक अभिनेता फवाद खान की किस्मत,जानिए ऐसे और एक्टर्स के बारे में... 

Samachar Jagat | Saturday, 24 Sep 2016 11:45:25 AM
pakistani actor get success in bollywood industry

उरी में हुए आतंकी हमले से एक बार फिर भारत पाकिस्तान के सम्बन्धो में खटास आ गयी है। पूरा देश इससे प्रभावित हुआ है। सब जगह इसकी अलचनाएं हो रही है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इसका सीधा असर हुआ। सोचने के बात ये है की बॉलीवुड में पाक कलाकारों को अब बहुत तवज्जो मिल रही है।

अजय और काजोल के बीच आया एक खिलाडी ! जानिए कौन है वो ?

पाक अभिनेता इस देश से खूब शोहरत बटोरे रहे है। मगर ऐसे हालात उनके करियर के लिए भी नुकसानदायक साबित होते है। फिर भी भारत अपनी समता का परिचय देते हुए कलाकारों को आगे बढ़ने का अवसर देता है। जिसकी बदौलत ये सितारे पूरी दुनिया में छा रहे  है। जिनमे फवाद ,आतिफ असलम,राहत फतेह अली खान, अदनान सामी जैसे कलाकारों के नाम खास है।  

आइये जानते है ऐसे और भी अभिनेताओ के बारे में - 

1. फवाद खान
बॉलीवुड में फवाद खान ने हाल में ही एंट्री की है। फवाद खान सोनम कपूर के साथ फिल्‍म ‘खूबसूरत’ में नजर आए थे। उससे पहले छोटे परदे पर कई सीरियल में भी काम कर चुके है।  इतने कम समय में फवाद ने पूरी इंडस्ट्री का दिल जीत लिया। आज  से बड़ा फिल्म निर्माता उन्हें अपनी फिल्म में एलेन को आतुर है। 

2 . आतिफ असलम

पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम ने बॉलीवुड में अपने गानों से लोगों के दिलों को छू लिया। आज पुरे देश में आतिफ की ज़बरदस्त फैन्स फॉलविंग है। एल्बम से लेकर कई  गाये गानो ने धूम मचाई है।  यही नहीं वह बॉलीवुड फिल्मों में अपना हुनर भी दिखा चुके हैं।

3. राहत फतेह अली खान

भारत में हर कोई पाकिस्‍तानी गायक राहत फतेह अली खान की आवाज का दिवाना है। राहत को कव्‍वाली के लिए जाना जाता है, लेकिन अब वह बॉलीवुड में प्‍लेबैक गायिकी भी करते हैं। राहत नुसरत फतेह अली खान के भतीजे हैं।

4 . अदनान सामी

अदनान सामी में बॉलीवुड में कई हिट गाने दिए हैं। लेफ्ट करादे सांग में अदनान को भारत में ज़बरदस्त कामयाबी दिलाई। उसके बाद कई फिल्मो में उनके गाने लिए गए। अब तो अदनान को भारतीय नागरिकता भी दे दी गयी है। 

5. मेहंदी हसन
पाकिस्तानी गजल गायक मेहंदी हसन का भारत से विशेष लगाव रहा। मेहंदी हसन को गजल और गैर फ़िल्मी गानों के रुप जानते रहे हैं ।पाकिस्तानी गजल गायक मेहंदी हसन का भारत से विशेष लगाव रहा। मेहंदी हसन को गजल और गैर फ़िल्मी गानों के रुप जानते रहे हैं ।

6. अली ज़फर 
पाकिस्तानी गायक और एक्टर अली जाफर ने भी बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली है। उन्होंने बड़े बैनर के साथ पांच फिल्में की है। बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म ‘तेरे बिन लादेन’ से कदम रखा था हालांकि यह फिल्म कुछ कमाल नहीं कर सकी। इसके बाद उन्होंने यशराज के बैनर तले बनी फिल्म ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ में अपने अभिनय का जौहर दिखाया। फिल्म चश्मे बद्दूर भी अली की कामयाब फिल्मो में से एक है। 

 7. इमरान अब्बास
इमरान अब्बास बॉलीवुड की हॉट गर्ल बिपाशा के साथ ‘क्रिचर-3डी’ में काम किया है। और आगे फिल्मो में लिए तैयारी कर रहे है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.