- SHARE
-
Rajasthan Tourism App - Welcomes to the land of Sun, Sand and adventures
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की आज रात(2 दिसंबर को) हिंदु रिति रिवाज से जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी होगी। इसलिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। इस शादी में शामिल होने के लिए देशी और विदेश से मेहमान जोधपुर के उम्मेद पैलेस आ रहे हैं।
देसी गर्ल प्रियंका और निक ने अपनी शादी को बेहद खास बनाने के लिए हर तरह की खास तैयारियां कर रखी है। अगर मीडिया रिपोर्ट की माने तो जहां इस रोमांटिक जोड़े की मेहंदी की रस्म बड़ी ही धूमधाम से हुई है। वहीं शादी के लिए धमाकेदार संगीत की तैयारियां हुई है।
खबरों के मुताबिक प्रियंका और निक की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए ड्रेस कोड रखा गया है, वहीं इसकी कलर थीम को भी तय किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 2 दिसंबर को होने वाली शादी में पुरुषों को हरे और गुलाबी रंग की ड्रेस पहने को कहा गया है।
वहीं महिलाओं के लिए भी ड्रेस कोड रखा गया। खबरों के मुताबिक इसके साथ ही प्रियंका की टीम ने राजस्थानी स्वाफा ऑर्डर किए हैं। अगर बात की जाएं स्वाफा के रंग की तो ये सभी अलग-अलग रंग में होंगे। मेहमानों इन्हीं पारंपरिक स्वाफा में दिखाई देंगे।
आपको बता दें कि प्रियंका और निक ने अपने रॉयल वेडिंग के लिए राजस्थान के शहर जोधपुर को चुना है। प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में आयोजित हो रही है। उम्मेद भवन को फिलहाल 5 दिन के लिए पर्यटकों के लिए रोक दिया गया है।
इस रॉयल वेंडिंग के लिए उम्मेद भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शनिवार रात प्रियंका और निक की क्रिश्चिन रीति से संपन्न हुई शादी की जिम्मेदार निक के पिता ने संभाली थी। प्रियंका और निक की सगाई भी हिन्दू रीति के मुताबिक हुई थी। अब इनकी शादी भी क्रिश्चिन रीति के बाद हिन्दू रीति से होने वाली है।
Rajasthan Tourism App - Welcomes to the land of Sun, Sand and adventures