'कॉफी विद करण’ शो में शिरकत करेंगी प्रियंका चोपड़ा

Samachar Jagat | Sunday, 27 Nov 2016 02:27:18 PM
Priyanka chopra participate in karan johar's show coffee with karan

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर के शो कॉफी विद करण में शिरकत कर सकती है। करण जौहर के चैट शो में दर्शकों को काफी कुछ मजेदार देखने को मिल रहा है। चर्चा है कि हॉलीवुड में अपने नाम का परचम लहराने वाली प्रियंका चोपड़ा भी इस शो का हिस्सा हो सकती है। प्रियंका दिसंबर में इंडिया आ रही है, इस दौरान वह करण के शो 'कॉफी विद करण’ में नजर आ सकती है। वह शो में किसी पार्टनर के साथ नहीं बल्कि अकेली नजर आयेंगी।

प्रियंका हमेशा से ही अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। देखना दिलचस्प होगा जब वह अकेले ही सारे राज से पर्दा उठाएंगी। प्रियंका ने फिल्म जगत में अपने दम पर एक खास मुकाम बनाया है। अपनी प्रतिभा के बलबूते आज वह दुनियाभर में एक जाना-पहचाना नाम हैं। प्रियंका पिछले सीजन में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आई थीं। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.