सोनम से दस साल बाद रोमांस करेंगे रणबीर !

Samachar Jagat | Friday, 25 Nov 2016 03:03:19 PM
ranbeer kapoor will romance with Sonam Kapoor After ten years

मुंबई।  बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर सिल्वर स्क्रीन पर सोनम कपूर के साथ दस साल बाद रोमांस करते नजर आ सकते हैं। रणबीर ने सोनम के साथ वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म सावंरिया से बॉलीवुड में कदम रखा था। रणबीर अब सोनम के साथ फिर से जोड़ी बना सकते हैं।

राजकुमार हिरानी अपनी अगली फिल्म अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर बना रहे हैं। इस फिल्म में संजय दत्त के जीवन की झलक दिखाई जाएगी। रणबीर इस फिल्म में संजय दत्त को अभिनीत करते नजर आएंगे।

आदित्य के साथ काम करना बेहद आसान : वाणी कपूर 

हिरानी इस फिल्म में संजय दत्त की अभिनय यात्रा के साथ-साथ उनकी महिला मित्रों की झलक भी पेश करेंगे। संजय दत्त की जिन्दगी में कई महिलाएं आई हैं, जिनके लिए हिरानी अलग-अलग नायिकाओं से बात कर रहे हैं।

शाहरूख के साथ काम करना अध्भुत रहा है : अनुष्का

 उन्हीं में से एक की भूमिका के लिए सोनम कपूर से बात की गई है उन्होंने फिल्म करने में रुचि दिखाई है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सोनम कपूर को संजय दत्त की किस महिला मित्र के किरदार को परदे पर निभाना होगा। यदि सोनम इस फिल्म को स्वीकार करती हैं तो यह दस साल के उनके करियर में दूसरी बार होगा जब वे रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

 

 

एजेंसी 

 

सेक्सुअल पावर बढाने के लिए करे इन चीजो का सेवन 

आयुर्वेद के जरिये करे सफल इलाज 

खिलौना न समझे स्मार्टफोन , बच्चों को रखें दूर  



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.