OMG: ‘कंडोम’ की ड्रेस पहन पार्टी में पहुंचे रणवीर सिंह

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Feb 2017 02:48:59 PM
ranveer-singh-bizarre-outfit trolls-of-condoms

मुंबई। बॉलीवुड में रणवीर सिंह ही एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपनी फिल्मों के अलावा अपने अलग अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। इसी अलग अंदाज के चलते उनके कपड़े भी हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर रणवीर ने कुछ ऐसा ही कर दिया है। असल में रणवीर एक फैशनेबल आउटफिट पहन कर पार्टी में पहुंचे थे। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनका मजाक बनाया।

शाहिद कपूर ने अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ एक प्री-बर्थडे पार्टी आयोजित की। जिसमें कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, करण जौहर, फराह खान और रणवीर सिंह समेत कई बॉलीवुड स्टार्स ने पहुंचे। पार्टी में सबका ज्यादा ध्यान रणवीर सिंह ने अपनी ओर खिंचा। सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर रणवीर की डे्रेस का मजाक बनाया। कुछ लोगों ने तो ड्रेस की तुलना कंडोम से कर डाली।

गौरतलब है शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रंगून के प्रमोशन को लेकर काफी व्यस्त हैं।रंगून की मिस जूलिया उर्फ कंगना रनौत और फिल्म निर्माता के लिए मुश्किलें सामने आ सकती हैं। दरअसल, रंगून में कंगना रनौत का किरदार मिस जूलिया 40 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस फीयरलेस नादिया से काफी हद तक मिलता जुलता है। 

वैसे तो रंगून के निर्माता इस बात को कई बार खारिज कर चुके हैं। लेकिन इन दोनों किरदारों के बीच जारी समानताओं को कोई भी मिस नहीं कर सकता। एक सीन में कंगना चाबुक लिए नजर आती हैं यह पोज नादिया से मिलता है। वो कई बार ऐसा कर चुकी हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.