पद्मावती में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार सबसे मुश्किल : रणवीर सिंह 

Samachar Jagat | Thursday, 01 Dec 2016 10:12:29 AM
Ranveer singh think The most difficult part of Alauddin Khilajee in Padmavati

मुंबई। बाजीराव मस्तानी की सफलता से उत्साहित संजय लीला भंसाली एक और पीरियड ड्रामा पद्मावती बना रहे हैं। भंसाली की यह फिल्म खिलजी वंश के दूसरे शासक अलाउद्दीन खिलजी और मेवाड़ की रानी पद्मावती के प्रति उसके जुनूनी प्रेम की गाथा का बखान करेगी।

रानी पद्मावती अपनी सुन्दरता, बुद्धि और साहस के लिए प्रसिद्ध थी। पद्मावती में रणवीर भसह, अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाते नजर आयेंगे। वहीं दीपिका पादुकोण,पद्मावती का किरदार निभाने जा रही है। फिल्म में शाहिद कपूर भी काम कर रहे हैं।

BB10 : कप्तानी की दौड़ में निकले घरवाले,बानी का गेम डिवाईड रुल,स्वामी का इमोशनल अत्याचार 

रणवीर पद्मावती के लिए जमकर तैयारी में जुटे हुए हैं। वह अपने रोल को लेकर काफी फिक्रमंद  नजर आ रहे हैं। रणवीर अपने किरदार में ढलने के लिए हिटलर जैसे तानाशाह से प्रेरणा ले रहे हैं।

Being Human : सलमान की दरियादिली ने बचाई की प्रीमेच्योर बेबी ज़िन्दगी 

पद्मावती में रणवीर को क्रूर शासक अल्लाउद्दीन खिलजी बनना है और इसलिये भंसाली ने रणवीर को दुनिया के सबसे क्रूर तानाशाह हिटलर की किताब पढऩे को दी है। रणवीर सिंह इसे अपने करियर का अब तक का सबसे मुश्किल रोल मानते हैं।

 

 

एजेंसी 
 

अगर फर्स्ट डेट है, तो कभी ये चीज़ आर्डर ना करे 

कहीं फैशन के चक्कर में आप गलती तो नही कर रही ?

अब पार्लर नही, घर पर ही पाए ड्राई स्किन से छुटकारा 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.