सलमान ने इस अंदाज़ में किया सुनील शेट्टी के बेटे अहान का वेलकम 

Samachar Jagat | Friday, 02 Dec 2016 11:55:32 AM
Salman-Khan-gives-Suniel-Shetty-son-Ahan-a-warm-welcome-to-Bollywood

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी जल्द ही साजिद नाडियाडवाला की फिल्म से डेब्यू करने वाले हैं। करन जौहर के फॉर्मल अनाउंसमेंट के बाद बॉलीवुड के कई सितारे अहान के उनके डेब्यू के लिए उन्हें प्यार और विश भरे मेसेज कर रहे हैं।

सोशल मीडिया में छा रही शाहरुख़ खान की ये लेटेस्ट फॅमिली PHOTO, अपने देखी !

वही सलमान भी अपने दोस्त सुनील शेट्टी के बेटे का स्वागत करने में कहां पीछे रहने वाले थे। सलमान  ने भी अपने अंदाज़ में उनका वेलकम किया है। इससे पहले भी सलमान सुनील शेट्टी की बेटी और अहान की बहन आथिया शेट्टी को अपने प्रॉडक्शन बैनर तले लॉन्च कर चुके हैं।

जानिए ? किसकी पहल से फिर से सिनेमाघरों में सुनाई देगा राष्ट्रगान 

सलमान ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अहान की तस्वीर पोस्ट की और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए लिखा, 'अहान, अच्छे दिख रहे हो। मैंने अभी-अभी सुना कि तुमने साजिद नाडियाडवाला के साथ फिल्म साइन की है और यह जानकर मैं काफी खुश हूं। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में तुम्हारा स्वागत है।'
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.