शो से आउट करने पर प्रियंका जग्गा के भाई ने सलमान को सुनाई खरीखोटी बोला .....

Samachar Jagat | Monday, 26 Dec 2016 11:05:46 AM
sameer-jagga-post-about-salman khan and bigg boss

‘बिग बॉस’ की आम लोगों में से चुनी गई कंटेस्टेन्ट प्रियंका जग्गा को खराब व्यवहार के कारण शो से निकल दिया गया है। इस शनिवार के 'वीकेंड का वार' में सलमान ने बेहद नाराज़गी के साथप्रियंका को घर से बाहर कर दिया। यहाँ तक की सलमान ने कलर्स को चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि अगर प्रियंका कभी कलर्स पर नजर आई तो वो कभी चैनल के लिए काम नहीं करेंगे।

हरियाणा और छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री हुई दंगल 

सलमान ने जनता से माफी मांगते हुए कहा कि वे वादा करते हैं कि भविष्य में कभी भी शो पर इस तरह का प्रसारण नहीं होगा।
ये इस शो के इतिहास में पहली घटना थी जब सलमान खान ने किसी कंटेस्टेन्ट की इस तरह  घर से बाहर किया है। प्रियंका जग्गा को इस तरह से आउट करने पर उनके भाई ने सलमान को खरी खोटी सुना दी है। उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट डाला है। 

प्रियंका के भाई समीर जग्गा ने फेसबुक पोस्ट लिखकर चैनल और होस्ट सलमान खान को आड़े हाथ ले लिया। समीर ने लिखा ‘यह पूरा टीआरपी का खेल है सलमान जी अगर प्रियंका बत्तेमीज है तो आप ही चुप हो जाते। टीआरपी के लिए दूसरे की बिमार बहन के साथ क्या कर दिया। अच्छा हुआ आपकी शादी नहीं हुई। बच्ची ने शो के लिए जान लगाई। अरे विदा तो सबको इज्जत करते।

बेटे तैमूर के साथ सैफ-करीना ने सेलिब्रेट की फर्स्ट क्रिसमस पार्टी : see PHOTOS

इससे पहले भी समीर ने फेसबुप पर एक पोस्ट लिखी थी जिसमें उन्होंने लिखा था कि बिग बॉस की टीआरपी प्रियंका और बाबा हैं। सलमान खान ने टीआरपी बचाने का लिया ऐसा एंड दिखाया ताकि पब्लिक आज पागल हो जाए और सारा इंडिया ‘बिग बॉस’ देखे। इसमें ही आगे समीर लिखते हैं शो के लिए अपना बच्चा मार दे क्या। कुछ समय बाद समीर ने ये पास्ट हटा दी।

प्रियंका ने भी अपना खराब बर्ताव पर सफाई देने के लिए वीडियो जारी किया है। जिसमे वो कहती नज़र आ रही है की ख़राब तबियत के कारण वो शो से बाहरआयी है।  

 

मोहतरमा क्या आप जानती है hair starightning के side effects

कॉलेज गर्ल्स कर सकती है कूल कूल टिप्स को फॉलो

बदलते मौसम में भी त्वचा रहेगी सेहतमंद



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.