अहान को आने वाले समय का स्टार मानते हैं करण

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 07:17:25 PM
star admits Karan Ahan times to come

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर, सुनील शेट्टी के पुत्र अहान को आने वाले समय का स्टार मानते हैं। चर्चा है कि अहान अपनी पहली फिल्म के लिए लंदन में विशेष प्रशिक्षण ले रहे हैं। 

फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। करण ने ट््िवटर पर अहान की प्रशंसा की। करण ने अहान के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उसके शीर्षक में लिखा, प्रशिक्षण दन दनादन। आने वाले समय का स्टार। अहान शेट्टी की दमदार एंट्री। साजिद नाडियाडवाला तथा सुनील शेट्टी को बधाई।

सुनील शेट्टी ने ट््वीट किया, ईश्वर ने हमें सबकुछ दिया। हमेशा चमकते रहो अहान। फिल्मों की खूबसूरत दुनिया में स्वागत है। तुम्हारे पापा हमेशा तुम्हारे साथ हैं।               -एजेंसी
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.