सुनील शेट्टी ने माना, सलमान के हाथों में  बेटे का फ्यूचर सेफ 

Samachar Jagat | Sunday, 11 Dec 2016 03:12:13 PM
Sunil Shetty realise that his son ahaan future safe in salman khan hands

मुंबई।  बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के हैंडसम बेटे अहान बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला की एक्शन रोमांस फिल्म में वो लीड रोल में नजर आएंगे।  सुनील शेट्टी का कहना है कि सलमान खान के हाथों उनके बेटे अहान शेट्टी का भविष्य सुरक्षित है।

सलमान खान ने सुनील शेट्टी की पुत्री आथिया शेट्टी को फिल्म हीरो के जरिये लॉन्च किया था। और अब सुनील शेट्टी के बेटे अहान को अलुंच करने जा रहे है। अपने बेटे के डेब्यू को लेकर सुनील काफी उत्साहित होने के साथ-साथ थोड़े डरे हुए भी है और उनका यह डर जायज़ भी हैं क्योंकि उनकी बेटी आथिया शेट्टी ने बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं किया था। 

Badshaho : अक्षय के बाद इमरान की फैन ईशा गुप्ता 

सुनील ने कहा, अहान पर सलमान का काफी प्रभाव है। अहान जब छोटे थे तो वो सलमान के गाने ओ ओ जाने जाना पर शर्ट उतार कर डांस किया करते थे। हाल ही में सलमान ने मुझे फोन कर अहान के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में पूछा। मैं समझ गया था कि मेरा बेटा एक सुरक्षित हाथ में है। अहान को दो बड़े प्रोडक्शन हाउस से फिल्मों का ऑफर मिला लेकिन उसने उसके लिए मना कर दिया।

दिलीप कुमार ने अस्पताल में मनाया 94वां जन्मदिन, इन सेलेब्स ने दी बधाई ....

मुझे यकीन है कि साजिद आगे तक मेरे बेटे का हाथ पकड़ कर ले जाएंगे।बता दें अहान से पहले सुनील की बेटी आथिया को भी बॉलीवुड में लाने वाले सलमान ही थे। देखते है अहान बॉलीवुड में पैर जमाने में कितने कामयाब होते हैं। 
 

 

 

जन्म के बाद नवजात शिशु को इन खतरों से बचाएं

बेकार पड़े सामानों से ऐसे बनाएं आकर्षक ज्वेलरी

सर्दियों में दमकती त्वचा के लिए रखे इन बातों का ख्याल



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.