केरल में अभिनेत्री अपने अपार्टमेंट में मृत पायी गयी

Samachar Jagat | Sunday, 13 Nov 2016 02:08:43 PM
The actress was found dead in his apartment in Kerala

त्रिशूर केरल। फिल्म और टीवी अभिनेत्री रेखा मोहन यहां शोभा सिटी कम्पलेक्स में आज एक अपार्टमेंट में मृत पायी गयी। पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय अभिनेत्री अपने फ्लैट में अकेली रह रही थी। उसका व्यवसायी पति उससे दूर मलेशिया में रहता है।

जब कल देर रात उसे रेखा के कॉल का जवाब नहीं मिला तो उसने अपने मित्र को सूचित किया, जिसने पूलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। वहां उसे फ्लैैट में मृत पाया गया।

पुलिस ने बताया कि केवल पोस्टमार्टम से ही मौत के कारण का सही पता चल पायेगा। रेखा ‘उद्यानापलक्कम’, ‘वारूवोलम’ और ‘यात्रामोझी’ जैसी फिल्मों में भूमिकाओं के लिए जानी जाती थी। उन्होंने ‘मायाम्मा’ सहित कई टेलीविजन धारावाहिकों में भी अभिनय किया था।            -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.