इस हॉलीवुड एक्टर को तलाक के लिये चुकाने होंगे 300 मिलियन डॉलर !

Samachar Jagat | Sunday, 11 Dec 2016 01:14:50 PM
The Hollywood actor will have to pay 300 million dollars for divorce

मुंबई।  हॉलीवुड में सबसे आकर्षक कपल माने जाने वाली सुपरस्टार जॉर्ज क्लूनी और उनकी पत्नी अमल अलमुद्दीन अलग अलग हो रहे हैं। खबर है कि दोनों ने तलाक लेने का मन बना लिया है। जानकारी के मुताबिक आपसी मतभेदों के कारण ये जोड़ा अलग हो रहा है। इस तलाक के लिए जॉर्ज क्लूनी अपनी पत्नी को  300 मिलियन डॉलर की एक बड़ी राशि चुकाएंगे। इस तरह अलग हो रहे इस जोड़े की खबर से हॉलीवुड में सनसनी फैल गई है।

एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक ओके मैगजीन के हवाले से कहा जा रहा है कि अमाल और जॉर्ज जल्द ही तलाक की घोषणा कर सकते हैं। अगर यह तलाक होता है तो इसकी कीमत 30 करोड़ यूएस डॉलर हो सकती है। 

क्या आप जानते है Bigg Boss 10 के कंटेस्टेन्ट की रियल ऐज !

सूत्र के मुताबिक 'अमाल बच्चे चाहती थीं जबकि जॉर्ज ऐसा नहीं सोचते हैं। साथ समय बिताने के बाद दोनों ने पाया है कि उनकी जिंदगी में प्राथमिकताएं अलग-अलग हैं। यही कारण है कि वो अलग हो रहे हैं।' खबरी ने कहा 'दोनों के बीच शिकायतों की लिस्ट बढ़ती चली जा रही थी। इसी के चलते दोनों का रिश्ता ऐसे मोड़ पर आ गया था जहां अलग होने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा।'

सूत्र ने बताया 'जब जॉर्ज और अमाल मिले थे तो दोस्तों को लगता था कि ये दोनों परफेक्ट मैच है। मगर अब कुछ दोस्तों को लगता है कि ऐसा नहीं है। यह भी अलग हो जाएंगे।' खबरी के अनुसार 'बच्चों को लेकर जॉर्ज पर खूब दबाव था। वो मुश्किल से इस मुद्दे पर राजी हुए थे मगर बाद में उन्होंने अपना निर्णय बदल लिया और अमाल टूट गईं।'

....अब दारा सिंह की बायोपिक में नज़र आएंगे अक्षय कुमार !

कथित तौर पर यह भी कहा गया कि जॉर्ज खुद अमाल की हाई-फाई लाइफ स्टाइल से परेशान हो गए थे। मैगजीन के मुताबिक 'यही कुछ कारण हैं जिनके कारण यह दोनों अलग रह रहे हैं। अगर यह तलाक होता है तो अमाल इसकी बड़ी कीमत तय कर सकती हैं।' हॉलीवुड स्टार और ब्रिटिश ह्यूमन राइट लॉयर की शादी साल 2014 में हुई थी।

 

जाड़े में मसाज से पाएं रूखी त्वचा से छुटकारा

चमकती हुई त्वचा के लिए अपनाइए ये टिप्स

रात में की जाने वाली स्नैकिंग से पाएं छुटकारा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.