शादी की डोर में बंध इक दूजे के हुए मयंक गांधी और हुनर हाली  

Samachar Jagat | Monday, 29 Aug 2016 11:56:54 AM
tv-kapil-weds-hunar-with-pujnabi-rituals-in-delhi

मुंबई। टीवी एक्टर- एक्ट्रेस और रियल लाइफ कपल मयंक गांधी और हुनर हाली आखिरकार शादी के बंधन में बंध ही गये। दोनों ने पारंपरिक तरीके से ब्याह रचाया।

 ‘बाहुबली: द कनक्लूजन : स्टोरी लीक के डर से बनाये चार क्लाइमेक्स

28 अगस्त को दिल्ली के सीपी स्थित गुरुद्वारे में जाकर दोनों ने गुरु ग्रंथ साहिब का आशीर्वाद लिया। शादी में हुनर ने गुलाबी रंग का लहंगा पहन रखा था। यह लहंगा हुनर ने मशहूर डिजाइनर अर्चना कोचर से खासतौर से अपनी शादी के लिए बनवाया था। वहीं मयंक ने इस खास मौके के लिए सफेद रंग की शेरवानी चुनी।

इस शादी में केवल उनके परिवार के ही सदस्य शामिल हुए। काफी वक्त से दोनों रिलेशनशिप में थे। हुनर दहलीज में दिखाई दी थीं, जबकि मयंक आखिरी बार एक वीर की वीरा शो में नजर आ चुके हैं। अभी कुछ समय पहले हो दोनों ने सगाई भी की थी।  



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.