मोनालिसा को बिग बॉस विनर बनते देखना चाहती हूं: खुशबू उत्तम

Samachar Jagat | Monday, 02 Jan 2017 01:58:16 PM
want to Monalisa winner transform into the Bigg Boss khushbu uttam

मुंबई। भोजपुरी पाश्र्वगायिका खुशबू उत्तम मशूहर अभिनेत्री मोनालिसा को बिग बॉस सीजन का विनर देखना चाहती है। खुशबू उत्तम, इन दिनो विक्रांत सिंह राजपूत और मोनालिसा की जोड़ी वाली फिल्म ‘जय श्री राम’ के गानों की रिर्काडिंग में व्यस्त हैं। रामाकांत प्रसाद के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘जय श्री राम’ के लिए खुशूब उत्तम ने छह गीत गाए हैं। मोनालिसा इन दिनों बिग बॉस को लेकर काफी सुर्खियों में हैं।

मोनालिसा से फिल्म ‘जय श्री राम’ के लिए गीत गाने संबंधी और उनके शो के विनर बनने संबंधी सवाल के जवाब में खुशबू ने कहा, मैंने मोनालिसा की कई फिल्मों के लिए पाश्र्वगायन किया है। जय श्री राम में मैंने हर मूड के गाने गाये हैं, रोमांटिक, सैड सांग और आइटम नंबर। मैं मोनालिसा को काफी समय से जानती हूं। मोनालिसा बेहद अच्छी इंसान हैं।

खुशबू उत्तम ने कहा मैं बेहद खुश हूं कि मोनालिसा बिग बॉस में हैं और वहां काफी अच्छे तरीके से खेल रही हैं। उन्हें दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है। व्यस्तता के कारण मैं बिग बॉस शो मैं नियमित तौर पर नही देख पाती लेकिन मुझे यह शो बेहद पसंद है। मेरी शुभकामनाएं  मोनालिसा के साथ है और मुझे पूरी उम्मीद है कि वह अपना हुनर दिखाकर इस बार बिग बॉस की विनर बनेंगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.