गौहर खान से रिलेशन पर हर्षवर्धन बोले....

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 12:45:12 PM
we-are-not-in-any-type-of-relationship

मुंबई। पिछले दिनों एक्ट्रेस गौहर खान और हर्षवर्धन राने के रिलेशन की खबरे आ रही थी। लेकिन हर्षवर्धन ने इस खबरों का खण्डन कर दिया है। हर्षवर्धन राने का कहना है कि गौहर खान के साथ वे किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं।

अपने इस फैन्स से मिलने को बेक़रार है अर्जुन कपूर लेकिन ....

उन्होंने गौहर के साथ जुड़े होने की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, “मैं इस तथ्य को खारिज नहीं करूंगा कि मैं गौहर को पसंद करता हूं। वह मेहनती हैं, खुद के बूते आगे बढ़नेवाली और स्वाभिमानी हैं। कहीं न कहीं मैं उसमें अपना अक्स देखता हूं। लेकिन बस इतना ही।  हम किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं।"

जानिए , किसने दिया सोनम कपूर को ये special gift !

हर्षवर्धन ने स्वीकार किया कि वे हाल के दिनों में कई संबंधों में रहे हैं। लेकिन गंभीर नहीं रहे। उन्होंने कहा, “लेकिन वह कभी भी चला नहीं। वे केवल एकतरफा आर्कषण थे। मैं अपने समूचे जीवन में केवल एक गंभीर संबंध में रहा हूं। जब वह खत्म हुआ तो मैंने फैसला किया कि मैं ऐसे किसी के साथ नहीं रहूंगा जिसके लिए मैं नहीं बना हूं। मुझे अकेले रहना सबसे ज्यादा पसंद है।" बता दें हर्षवर्धन राने ने फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ से बॉलीवुड में डेब्यू था। 

 

क्या आपको भी गाॅसिप करने में आता है मज़ा, तो जाने यह बातें-

रिश्तों में न आने दे इनसिक्योरिटी वरना...

ये है दुनिया के वो पांच शहर, जहां खुलेआम सेक्स करना है 'लीगल'



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.