रोज बनाता था नई-नई लड़कियों को हवस का शिकार, फिर एक रात...

Samachar Jagat | Thursday, 21 Jul 2016 01:12:15 PM
Daily drew new girls raped, then a night

मुंबई। आपने जालसाजों के बारे में तो सुना ही होगा जो अक्सर लड़कियों को पहले अपने प्यार में फंसा लेते है और फिर उनसे शादी करने का वादा करके उनके साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं। मुंबई में एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है जहां एक व्यक्ति रोज लड़कियों को ठगता था और उनके साथ शारीरिक संबंध भी बनाता था।

मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने बताया कि आरोपी गत दस वर्षों से कितनी ही लड़कियों को ठग चुका है इसका कोई हिसाब नहीं है। पुलिस ने इसका कारण बताया कि अधिकतर लड़कियां बदनामी की वजह से पुलिस से संपर्क नहीं कर पाती। एक लडक़ी की शिकायत पर जब पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया तो कई मामलों का पर्दाफाश हुआ। पुलिस द्वारा मिली सूचना के मुताबिक, राहुल की गिरफ्तारी विले पार्ले की एक लडक़ी की शिकायत पर हुई।

इस लडक़ी ने एक वैवाहिक साइट पर विज्ञापन दिया था। इसमें उसने अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल भी लिखा था। राहुल ने भी फर्जी नाम से इस वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन करा रखा था, इसलिए उसे लडक़ी के प्रोफाइल का पूरा लेखा-जोखा मिल गया। लडक़ी का ब्यौरा मिलते ही उसने उससे संपर्क किया और फिर धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ाई। उसने खुद को अमेरिका से पढ़ा हुआ बताया। अपने फेसबुक पर भी उसने अमेरिका में पढ़ाई की बात लिखी हुई थी।

उसने लडक़ी को बताया कि वह जापान की एक नामी कंपनी का प्रॉजेक्ट हेड है और उसकी 22 लाख रुपए महीने सैलरी है। लडक़ी उससे बहुत इंप्रेस हो गई। बाद में आरोपी ने लडक़ी को एक फाइव स्टार होटल बुलाया। होटल में वह बहुत महंगी कार से पहुंचा, लडक़ी इस कार को देखकर और भी प्रभावित हो गई। हालांकि जांच में पता चला कि यह कार उसने अपने दोस्त से बहाने से ली थी। इसके बाद उसने लडक़ी को जापानी कंपनी का विजिटिंग कार्ड दिया।

लडक़ी इतनी खुश हो गई कि उसे अपने मां -बाप से मिलाने ले गई। मां-बाप भी खुश हो गए कि उन्हें इतना अच्छा दामाद मिल गया है। दोनों तरफ से शादी की तारीख भी फिक्स कर दी गई। इसके बाद राहुल लडक़ी को घुमाने ले जाने लगा और इस दौरान उसने लडक़ी से शारीरिक संबंध भी बनाने शुरू कर दिए। उसी दौरान राहुल ने लडक़ी से कहा कि उसका डेबिट कार्ड काम नहीं कर रहा है।

कुछ दिन के लिए अपना कार्ड दे दो। यह मानकर कि अब तो शादी होने ही वाली है, लडक़ी ने अपना डेबिट कार्ड उसे दे दिया और कार्ड का पिन नंबर भी बता दिया। राहुल ने कार्ड से करीब डेढ़ लाख रुपए निकाले और फिर मोबाइल बंद कर भाग गया। पीडि़त लडक़ी ने फिर विले पार्ले पुलिस से संपर्क किया। जांच टीम ने रायगढ़ में पेण के पास आरोपी का लोकेशन पाया और दो दिन पहले उसे गिरफ्तार कर मुंबई ले आई।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.