ऐसा तालाब जहां पानी नहीं बहता हैं खून

Samachar Jagat | Tuesday, 19 Jul 2016 01:52:47 PM
If no blood flows like water pond

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको ऐसे तालाब के बारे में बताने जा रहें जो कि हमेशा खून से भरा रहता हैं क्यों चौंक गए ना। वैसे इसको इसलिए खूनी तालाब कहा जाता हैं क्यों कि यह हमेशा खून से भरा रहता है। इसके अलावा आए दिन यह तालाब कई जानवरों की जान भी ले लेता है। यह भी एक वजह है कि लोग इसको ‘खूनी तालाब’ कहते हैं।

इसके आसपास रहने वाले लोग इससे काफी सहमें हुए हैं और वे इसलिए चिंतित रहते हैं कि कहीं यह तालाब उनके बच्चों की जान न ले लें।
यह तालाब चेतुमाल नामक स्थान पर है जो की मेक्सिको में है। इस तालाब में करीब 300 मगरमच्छ रहते हैं और ये मगरमच्छ यहां के स्थानीय सुअरों का इतना शिकार कर चुके हैं कि इस तालाब का पानी भी उनके खून से लाल हो गया है।

ये मगरमच्छ न सिर्फ यहां रहने वाले सुअरों का शिकार करते हैं बल्कि ये यहां के आसपास के घरों में रहने वाले कुत्तों का भी शिकार कर रहें हैं, इसलिए इस तालाब के आसपास रहने वाले स्थानीय निवासी भी दहशत में हैं। इसके अलावा यहां पर एक कसाईखाना भी हैं। जहां से मारे गए सुअरों और अन्य जानवरों के बेकार पाट्र्स को इस तालाब में ड़ाल दिया जाता है, यह भी एक बड़ा कारण है कि मगरमच्छ इस तालाब में रहना पसंद करते हैं।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.