सावन के महीने में भगवान शिव पर चढ़ाएं ये फूल

Samachar Jagat | Saturday, 23 Jul 2016 09:45:45 AM
Lord Shiva, to offer them on the flowers

सावन का पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित रहता है। इस माह में भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना कर उन्हें प्रसन्न किया जाता है। वैसे तो भोलेनाथ जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं लेकिन अगर उनकी पूजा में कुछ विशेष पुष्पों को शामिल किया जाए तो भगवान शिव जल्द ही प्रसन्न होते है। शिवजी को कौनसे फूल पसंद हैं इसके बारे में शिवपुराण में भी बताया गया है। वहीं कौनसे फूल को चढ़ाने से किस शुभ फल की प्राप्ति होती है इसके बारे में भी बताया गया है। चलिए आपको बताते हैं सावन के महीने में भोलेनाथ पर कौनसे फूल चढ़ाने चाहिए...

जानें, सावन के पहले सप्ताह में कैसी रहेगी आपकी लव-लाइफ

श्रावण मास में लाल व सफेद आंकड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।

चमेली के फूल से पूजन करने पर वाहन सुख मिलता है।

शमी वृक्ष के पत्तों से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है।

बेला के फूल से पूजन करने पर सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है।

जूही के फूल से भगवान शिव का पूजन करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।

श्रावण मास में भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें

कनेर के फूलों से भगवान शिव का पूजन करने से नए वस्त्र मिलते हैं।

हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।

धतूरे के फूल से पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं, जो कुल का नाम रोशन करता है। लाल डंठलवाला धतूरा शिव पूजन में शुभ माना गया है।

श्रावण मास में दूर्वा से भगवान शिव का पूजन करने पर आयु बढ़ती है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.