अब पोर्टेबल डिवाइस के माध्यम से  गर्भवती महिलाएं खुद ही कर सकेंगी अपने बच्चे की जांच

Samachar Jagat | Thursday, 21 Jul 2016 11:05:59 AM
Scientists Develop Device To Help Pregnant Women Self-Monitor

वैज्ञानिकों ने गर्भवती महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए एक पोर्टेबल डिवाइस तैयार किया है, जिसके जरिए वे गर्भ में पल रहे बच्चे की स्थित को जांच सकेंगी। इस पोर्टेबल डिवाइस के जरिए महिलाएं गर्भ में पल रहे बच्चे की हार्ट रेट, गर्भ नाल संबंधी, हाइपोक्सिया यान नाभि संबंधी स्थिति भी शामिल है।

इस डिवाइस से गर्भवास्था के दौरान होने वाली परेशानियों को जल्द पता चल सकता है और समय से गर्भवती महिला का इलाज किया जा सकता है।  रिपोर्ट के मुताबिक, विकसित किया गया नया डिवास भी पारंपरिक कॉर्डियोटोकोग्राफी टेक्नॉलजी डिवाइस (सीटीजी) की तरह ही काम करता है।वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह डिवाइस गर्भधारण, रोकथाम और गर्भावस्था के दौरान संभावित खतरों का जल्द पता लगाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

ऐसे में इस डिवाइस को गर्भवती महिलाएं कहीं भी ले जा सकती है और आसानी से इसके जरिए गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ की जांच कर सकती है। हालांकि नया डिवाइस बहुत छोटा और पोर्टेबल है।इस डिवाइस को महिला के पेट  में बेल्ट की तरह से बांधा जाता। इसे परीक्षण करने में महज तीन मिनट लगते हैं। इसके बाद यह डिवाइस डाटा एकत्रित कर मेडिकल टेली मॉनिटरिंग सेंटर को भेजता है, जहां से पूर्व रूप से प्रशिक्षित लोग विशेषज्ञ परिणाम निकालते हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.