फेसबुक पर इस कौवे के फॉलोवर जानकर रह जाएंगे हैरान

Samachar Jagat | Tuesday, 19 Jul 2016 04:05:06 PM
The Crows followers on Facebook will be surprised to learn

इंटरनेट डेस्क। आज का जमाना सोशल मीडिया का हैं। आप अक्सर सुनते होंगे किसी अभिनेता या अभिनेत्री या फिर किसी सेलेब्रिटी के फेसबुक पर फॅालोवर्स की संख्या हजारों में होती हैं लेकिन हम आपको कहें कि एक कौवे के फेसबुक पर 22000 फॉलोवर हैं तो क्या आप मानेंगे। अगर नहीं, तो हम बताते हैं आपको एक ऐसे ही कौवे के बारे में जिसने आजकल फेसबुक पर धूम मचा रखी हैं।

इस कौवे के कारनामों के चलते ही इसके फॉलोवर की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। किसी आम व्यक्ति के इतने फॉलोवर नहीं होंग जितने इस कौवे के है। इस कौवे में ऐसी खूबी है जिसके चलते ही यह लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। इस कौवे ने विदेश पुलिस के छक्के छुड़ा दिए। हमने बचपन में प्यासे कौवे की कहानी सुनी थी। इस बात में कोई भी संदेह नहीं है कि कौवा एक समझदार पक्षी होता हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक कौवे के बारे में बताने जा रहें है।

इस कौवे के नाम है कानुक। बीते दिनों एक घटना स्थल पर कनाडा की पुलिस पहुंची। पुलिस के अधिकारियों ने यहां पर पहुंचकर देखा कि एक कार पूरी तरह जल चुकी थी और कार के ही पास के आदमी के हाथों पर चाकू था। पुलिस ने उस व्यक्ति के हाथों पर से चाकू लेकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस चाकू और आदमी को गाड़ी के पास ले जा रही थी कि अचानक तभी आसमान से उड़ता हुआ एक कौआ कानुक आया और पुलिस अधिकारियों के हाथों से चाकू को अपनी चोंच में दबाकर उड़ चला।

पुलिस वालों ने उसका काफी दूर तक पीछा किया तक जाकर उन्हें घटना में प्रयुक्त हथियार मिल सका। लेकिन जिसने भी कानुक की यह बात सुनी वह हैरान रह गया कि आखिर एक कौवा ऐसे कैसे कर सकता है। इस कौवे की समझदारी से सभी लोग बेहद प्रभावित हुए है। आपको बता दें कि इसी कारणवश इस कौवे के फेसबुक में ही 22000 फॉलोवर बन गए है। इतने फॉलोवर बनाने के लिए आम आदमी को काफी लंबे समय का इंतजार करना पड़ता है।

ऐसा तालाब जहां पानी नहीं बहता हैं खून

सुना है कभी! इस पेड़ को छुते ही दूर हो जाती है थकान



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.