जो इस पति ने सिर्फ मजे के लिए अपनी पत्नि के साथ किया, वो जानकर दहल जाएगा आपका दिल!

Samachar Jagat | Wednesday, 20 Jul 2016 10:53:19 AM
This husband with his wife just for fun, you will be shocked to learn that heart

मुंबई। अक्सर आपने देखा होगा कि आजकल महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। आप अक्सर न्यूज में महिलाओं से रेप, छेड़छाड़ और हत्या की खबरें पढ़ते होंगे। माना महिलाएं घर के बाहर सुरक्षित नहीं हैं लेकिन वो महिला क्या करें जिसके साथ स्वयं के घर में ही अपनों के द्वारा रेप करवाया गया हो।

जी हां, एक ऐसी रिश्तों को शर्मसार करने वाली  घटना सामने आई है। घटना है पालघर जिले की जहां पीडि़ता की शिकायत के अनुसार, उसके पति ने ही अपने सामने जीजा से उसका रेप करवाया। पालघर पुलिस के शिकंजे में जो दो शख्स आए हैं उनपर लगे इल्जाम बेहद घिनौने और संगीन हैं।

इनमें एक पालघर का रहने वाला हुस्नु खान है और दूसरा उसका जीजा। हुस्नू खान की नई-नवेली पत्नी ने पुलिस में शिकायत दी है कि शादी के दूसरे दिन ससुराल में उसका रेप किया गया। रेप करने वाला शख्स उसके पति हुस्नू खान का जीजा था। हद तो तब हो गई जब पीडि़ता की शिकायत के बाद पति ने जीजा से दोबारा उसका रेप करवाया। पीडि़ता पालघर जिले के बोईसर की रहने वाली है।

पिछले हफ्ते ही 7 जुलाई यानी ईद के दिन उसकी हुस्नू खान से शादी हुई थी। अपनों के हाथों ही दो बार अपनी इज्जत गंवाने के बाद पीडि़ता खुद को ठगा महसूस कर रही है। ससुराल से भागकर एक एनजीओ की मदद से उसने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई। जिसके बाद गैंगरेप के आरोप में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.