बौद्धिक क्षमता का विकास करने के लिए अपनाएं ये उपाय

Samachar Jagat | Thursday, 30 Jun 2016 05:27:51
Follow these steps to develop the intellectual potential

व्यक्ति अपनी बुद्धि बढ़ाने के लिए अनेक प्रयत्न करता है लेकिन इसके बाद भी कोई उपाय कारगर नहीं होता है। क्या आपको पता है कि ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कुछ सिद्ध उपाय हैं जिनके माध्यम से सिर्फ बौद्धिक क्षमता का ही विकास नही होता बल्कि व्यक्ति के उद्देश्यों की पूर्ति होने के साथ सम्मान और ख्याति में भी वृद्धि होती है। हम आपको यहां इन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं....

बुधवार के दिन हरी वस्तुओं का दान करें। ऐसा करने से बुद्धि में अत्यधिक वृद्धि होती है। इसके अतिरिक्त गणेश जी का गुड के जल से अभिषेक करने से आपकी बुद्धि में चमत्कारिक रूप से वृद्धि होगी।

गायत्री मन्त्र समस्त प्रकार के लाभों को देने के अतिरिकत बुद्धि विकास के लिए अत्यधिक लाभदायक हैं। गायत्री मंत्र का नित्य 1 माला जाप करने से बुद्धि बढ़ती है।

ओम मंत्र का हल्के स्वर में नित्य जाप आपको हर प्रकार की मस्तिष्क संबंधी समस्या से दूर रख सकता है। चिंता, भय, भूलने की समस्या या अन्य मस्तिष्क रोग ओम का जाप करते ही गायब हो जाते हैं।

मां सरस्वती की नित्य पूजा करने से भी बौद्धिक क्षमता बढ़ती है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.