नाश्ते में ‘एंटी एजिंग फूड’ खाने से थम जाएगी बढ़ती उम्र

Samachar Jagat | Friday, 21 Apr 2017 10:37:51 AM
Anti aging food will stop eating habits

बढ़ती उम्र को रोकने और त्वचा का ख्याल रखने के लिए हम न जानें कितनी तरह के लोशन और क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद भी कुछ खास फर्क नहीं पड़ता क्योंकि केमिकल एक हद तक ही काम करते हैं। कई बार तो इन प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से त्वचा को लाभ 
कम और नुकसान ज्यादा पहुंचता है।

ऐसे में सबसे पहले हमें अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आप स्वस्थ खानपान की आदतें अपनाते हैं तो उसका प्रभाव आपकी त्वचा और चेहरे पर साफ नजर आता है। इसलिए ‘एंटी एभजग फूड‘ को बनाएं अपना साथी ताकि आपकी सुंदरता बाहरी नहीं अंदरूनी रूप से झलके। जानिए ऐसे ही कुछ नेचुरल फूड के बारे में जो आपकी बढ़ती उम्र को रोक सा लेंगे...

खाएं भरपूर सोया उत्पाद 
सोया उत्पाद सोयाबीन, सोया का आटा, सोया दूध और टोफू आदि कम वसा और कैल्शियम से भरपूर होते हैं। सोया उत्पादों में जेनिस्टीन होता है जो शरीर को जवान और स्वस्थ बनाएं रखने में मदद करता है।

अनार के गुण हजार 
अनार एजिंग की प्रोसेस को धीमा करके शरीर के डीएनए में ऑक्सीडेशन को भी धीमा कर देता है। इसे खाने से त्वचा चमकीली और स्वस्थ होती है। इसलिए रोजाना ही अनार का सेवन करना चाहिए।

भरपूर मात्रा में लें विटामिन सी
संतरा, मौसमी, अंगूर, नींबू आदि में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें बायोफ्लेवोनॉइड और लाइमोनीन भी पाया जाता है। एक सटडी के मुताबिक ये कैंसर उत्पन्न करने वाले पदार्थों (कार्सिनोजन्स) को दूर करते हैं। इन सभी चीजों में एंटीआक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में पाए जाता है।
खाएं अंकुरित अनाज 
स्प्राउट्स के सेवन से कई प्रकार के रोगों से सुरक्षा मिलती है। इसमें पाए जाने वाले बीटा-कैरोटीन, आइसोथियोसायनेट्स (जो विशेष रूप से ब्रोकली में पाया जाता है) कैंसर को रोकने में मदद करते हैं। इनके नियमित सेवन से मनुष्य उम्रभर जवान दिखाई देता है।

खाने में शमिल करें पीले फल 
सभी पीले फलों और सब्जियों जैसे कद्दू, आम, खुबानी, शकरकंद में बीटा कैरोटीन, विटामिन सी के साथ-साथ इनमें एंजाइम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये पाचन तंत्र को मजबूत तो करते ही है इसके अलावा आपकी त्वचा को जवां बनाएं रखने में मदद करते हैं।

दही बनाएगा त्वचा को जवां 
दही में कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि दही में जीवित बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन में मदद करते हैं। कैल्शियम का अच्छा स्रोत होने के साथ ही यह स्किन को यंग बनाए रखता है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.