शरीर में कहीं भी सूजन है तो तुरंत खाएं ये खाद्य पदार्थ

Samachar Jagat | Wednesday, 05 Oct 2016 10:30:16 AM
Inflammation anywhere in the body, so eat these foods immediately

हमारा शरीर कई रोगों से लडऩे की शक्ति रखता है और इसे यह शक्ति आहार से प्राप्त होती है। आहार में मौजूद पोषण तत्व शरीर को बलवान बनाते हैं। परंतु कभी-कभी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली बीमारी के सामने हार जाती है। अत: खुद को सेहतमंद बनाए रखने के लिए अपने आहार में कुछ प्रज्वलनरोधी खाद्य पदार्थों को शामिल करें।

 सूजन भी एक ऐसी बीमारी है जो व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली पर वक्त बेवक्त हावी होती रहती है। क्षतिग्रस्त ऊतकों व अनिश्चित संक्रमण के कारण रोगी का शरीर या जोड़़ सूज जाते हैं। संधिवात गठिया, आनुवंशिक कारणों से भी हो सकता है।

अपौष्टिक आहार एवं आसपास मौजूद कीटाणु सूजन को बढ़ाने में अपना योगदान दे सकते हैं। इसके अलावा, चीनी, तेल व फैटी एसिड से युक्त खाद्य पदार्थ शरीर की सूजन को बढा सकते हैं। यदि आप इस बीमारी को काबू में करना चाहते हैं तो फास्ट फूड, जंक फूड व चीनी से भरे जूस का सेवन ना करें।

 बीमारी को गिरफ्त में लाने के लिए आपको सेहतमंद आहारों का सेवन करना चाहिए। ये खाद्य पदार्थ स्वाभाविक रूप से केवल सूजन को ही नहीं घटाएंगे बल्कि आपको अच्छा महसूस कराएंगे। क्योंकि आपका आहार ही आपको रोगों से लडऩे की शक्ति देता है।

 क्यूसेटिन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, केपसासिन, भजजरोल, ब्रोमिलेन, कुरकुमिन जैसे मौलिक तत्व सूजन से लडऩे में आपकी मदद करेंगे। ये तत्व मसाले, मिर्च, अदरक व हल्दी में पाए जाते हैं।

 सेब व चेरी में भरपूर मात्रा में क्यूसेटिन होता है व इनका सेवन सूजन को घटा सकता है। ब्रोमिलेन से युक्त अनानास गठिया के रोगियों के लिए लाभकारी है।

 गोभी, ब्रोकोली, फूलगोभी जैसी सब्जियां स्वाभाविक रूप से सूजन को कम करने में सहायक सिद्ध होगी। आमतौर पर हर सब्जी में डलने वाला प्याज व लहसुन हर तरह की पीडा से लडऩे की हिम्मत देता है। 

इन दोनों चमत्कारी खाद्य पदार्थों में अधिक मात्रा में क्यूसेटिन पाया जाता है जिसके कारण ये कई बीमारियों से लडऩे व छुटकारा पाने में कारगर साबित होते हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.