सत्तू का शर्बत बचाता है हमें कई बीमारियों से

Samachar Jagat | Thursday, 18 May 2017 08:17:59 PM
sattu sharbat saves us from many diseases

गर्मियों का मौसम बहुत ही निर्दयी होता है क्यूंकि गर्मी बॉडी को अंदर और बाहर से डल बंना देती है। इसलिए बॉडी को कुछ ठंडा चाहिए होता है और सत्तू हमें ठंडक प्रदान करता है। सत्तू का शरबत बनाकर पीया जा सकता है। यह बाजार में तैयार मिलता है बस आप इसे घर पर लाकर पानी में घोलकर और मिश्री डालकर पी सकते हैं। तो आइये जानते हैं सत्तू का शरबत पीने के फायदे:

  • गर्मी में सत्तू के शर्बत का सेवन हमें लू लगने से बचाता है। इसकी तासीर काफी ठंडी होती है जिससे शरीर में ठंडक पैदा होती है।
  • सत्तू जौ से बनता है और जौ में एंटी-इंफ्लामेंट्री गुण होते हैं। जिससे गठिया और जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोगों को कई फायदे मिलते हैं। 
  • अगर आप अपना वजन घटना चाहते हैं तो सत्तू शरबत एक बेस्ट ऑप्शन है क्यूंकि सत्तू पीने से जल्दी भूख नहीं लगती। 
  • सत्तू में फाइबर काफी ज्यादा पाया जाता है। जिससे इसका रोज सेवन करने से बवासीर,कब्ज जैसी बीमारी भी खत्म हो जाती है।
  • किडनी की पत्थरी के लिए भी यह एक प्राकृतिक औषधि है। रोजाना एक गिलास सत्तू का सेवन करें, इससे पत्थरी अपने आप निकल जाती है। 


 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.