अब इन तरीको से एड़ी के दर्द को कहें बाय..

Samachar Jagat | Saturday, 19 Nov 2016 03:48:23 PM
Say bye to these by means of the heel pain

अक्सर एड़िया फटनें पर भी चलनें में मुश्किल होती है। यह दर्द बेहद कष्टदायक होता है। एड़ी में दर्द का रहना किसी भी उम्र में हो सकता है। दर्द के कई कारण हो सकते है, ऐसा सर्द-गर्म से भी हो जाता है। या फिर ज्यादा देर तक हील पहनकर चलनें से भी होता है।

लेकिन क्या आप जानते है इस दर्द का निवारण आपकी ही रसोई में रखे मसालों से किया जा सकता है। जी हां एड़ी के दर्द से छुटकारा पाने में ये मसाले कई तरह से मददगार सिध्द होते है। तो चलिए आपको बताते है इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए किन मसालो का उपयोग कैसे किया जाता है।

शरीर की सूजन को कम करनें का घरेलू उपाय

मेथी, कलौंजी, ईसबगोल और अजवायन का मित्रण- एक चम्मच मेथी, एक चम्मच अजवायन, एच चम्मच कलौंजी और एक चम्मच ईसबगोल को पीसकर सुबह खाली पेट एक चम्मच ले। इसी अनुपात मे आप ज्यादा बनाकर रोजाना इसका सेवन करें। इसका असर आपको कुछ दिनों में ही देखने को मिलेगा।

ग्वारपाठा- 

ग्वारपाठा को भी एक निवारक घरेलु प्राकृतिक औषधि है। यह पेट दर्द, घाव, दर्द में त्वचा संबधी रोगो और सूजन में भी इसके गूदे में हल्दी और सेंधा नमक मिलाकर सेवन करें। तुरंत ही राहत देगा।

हींग- 

हींग को दर्दनिवारक के रुप में माना जाता है। पेट में दर्द, गैस बनना जैसे दर्दो में हींग का सेवन करना अच्छा होता है। इसका उपयोग करनें से भूख भी बढ़ती है।

लौंग-

मुंह संबधी दर्द के निवारम की यह अचूक दवा है। इससे दांत में दर्द को दूर किया जाता है। लौंग का तेल भी दर्द वाली जगह पर एक बूंद लगानें पर आराम मिलता है।

पैरों की एंठन से पाएं छुटकारा

काली मिर्च-

कालीमिर्च भी मुख संबधी रोग जैसे दांतो और मसूडो आदि की सूजन में राहत देती है। इसे एकदमम बारीक पीसकर अपनें मसूड़ो में लगाए। यह काफी हद तक फायदा देगी।

अदरक-

अदरक में दर्दनिवारक गुण पाए जाते है। जुकाम, दमा, श्वास संबधी रोगो में अदरक का सेवन लाभकारी होता है। इसके अलावा यह गठिया दर्द, जोड़ो के दर्द और सूजन को ठीक करनें में मददगार होती है।

मुलेठी-

यह मुंह के छालों में होने वाले दर्द से राहत देती है। आप मुलेठी के पानी से कुल्ला कर सकते है। या फिर इसको निगल लें। आपको माउथ अल्सर से छुटकारा मिल जाएगा। इसके अलावा यह गले के दर्द को भी ठीक करती है।

सरसो- 

शरीर में यदि जोड़ो का दर्द हो रहा है तो सरसो के तेल को गर्म करके मालिश करें। कान के दर्द में भी सरसो के तेल को गुनगुना करके डालने से कान दर्द में राहत मिलती है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.