मजबूत हड्डिय़ां चाहिएं तो इन खाद्य पदार्थों से लें कैल्शियम

Samachar Jagat | Friday, 09 Dec 2016 09:57:55 AM
Take calcium from these food items for strong bones

हमारे शरीर में कैल्शियम हड्डिय़ों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है हड्डिय़ों को स्वस्थ रखने में सहायक और रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिये आवश्यक कैल्शियम स्त्री-पुरुष, बच्चे बुढ़े जवान हर किसी के लिए एक जरूरत है।

कैल्शियम युक्त भोज्य पदार्थ खाने से न केवल शरीर की हड्डिय़ां मजबूत रहती हैं बल्कि दांतों को भी शक्ति मिलती है। यही नहीं, रक्त न जमे इसकी शक्ति भी कैल्शियम से मिलती है तथा हृदय की गति भी संतुलित रहती है। कैल्शियम के प्रमुख स्रोत में दूध, पनीर, दही शामिल है। 

आमतौर पर एक कप दूध, 28 ग्राम पनीर या दो कप दही से आप अपनी एक दिन की कैल्शियम की खुराक पूरी कर सकते हैं। बुजुर्गों के लिए दूध को पचाने में मुश्किल आती है तो वे सोयाबीन का दूध पी सकते हैं।

इसके अतिरिक्त फल और सब्जियों में भी विशेष मात्रा में कैल्शियम पाए जाते हैं। इसके अलावा आप पाउडर स्किम्ड मिल्क या पुभडग खा सकते हैं।

दाल और बीन्स में भी कैल्शियम पाया जाता है। ऑस्टियोपोरोसिस से बचने के लिए महिलाओं को दालों का ज्यादा सेवन करना चाहिए।

फलों में संतरा कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है। इसे आप घर में निकाल सकते हैं और इसे बच्चे भी काफी चाव से पीते हैं। जो लोग दिनभर काम में व्यस्त रहते हैं और ठीक से खाना नहीं खा पाते वो लोग संतरे का रस पी सकते हैं क्योंकि एक कप संतरे के रस में 300 मिलीग्राम कैल्शियम होता है।

 इसके आलावा आप कैल्शियम से भरपूर नेचुरल सप्लमेन्ट भी खा सकते हैं। इसमें कोरल कैल्शियम आता है जिसे अच्छा माना जाता है और जो स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। कोरल कैल्शियम से परितंत्र को कोई नुक्सान नहीं होता है इसे लिए यह स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.