विटामिन सी करता है सर्दी-जुखाम से बचाव

Samachar Jagat | Wednesday, 21 Dec 2016 10:48:52 AM
 vitamin C prevent colds from cold

सर्दियों का मौसम दस्तक दे चुका है ऐसे में सभी को सर्दी लगने का डर बना ही रहता है। सर्दी के बचने के लिए कई उपाय होते हैं, जिनमें से एक उपाय विटामिन सी का सेवन करना है।

जी हां, विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में शरीर में पहुँचने से सर्दी और जुकाम-बुखार की दिक्कत से राहत मिल जाती है। हाल में हुए एक अध्ययन में यह दावा किया गया है कि एक औसत व्यक्ति को सर्दी की समस्या अमूमन साल में दो बार होती ही है।

सर्दी होना, व्यक्ति की इम्यून प्रणाली पर निर्भर करता है कि वह अंदर से कितना मजबूत है। कमजोर लोगों को सर्दी बहुत लगती है जबकि जिनकी इम्यून प्रणाली मजबूत होती है वो इतनी आसानी से बीमार नहीं पड़ते हैं।
हालांकि, सर्दी की समस्या को दूर करना कोई बड़ी बात नहीं है। इसमें जानलेवा खतरा नहीं होता है, बस व्यक्ति को बहुत ज्यादा असहजता महसूस होती है।

सर्दी, जुकाम और बुखार की समस्या कई कारणों जैसे - वायरल संक्रमण, बैक्टीरियल संक्रमण, साइनस, धूल या धुएं में ज्यादा समय तक रहना आदि के कारण होती है। कई बार बहुत ज्यादा समय तक एसी में रहने के बाद भी ये दिक्कत कुछ लोगों को हो जाती है। इस समस्या को दूर करने में या इसे होने से रोकने के लिए विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।

विटामिन सी से क्या फायदा होता है- विटामिन सी युक्त खाद्यों में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है जो शरीर में नई कोशिकाओं को बनाने में सहायक होती है। जैसाकि हम सभी जानते हैं कि नई कोशिकाओं के उत्पादन से हमारे शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसके अलावा, विटामिन सी, इम्यून सिस्टम फ्रैंडली सेल्स द्वारा तेजी से अवशोषित कर लिया जाता है और उन्हें इससे शक्ति भी मिलती है। 

इसलिए, शरीर में ऊ$र्जा और शक्ति में बढ़ोत्तरी होती है और ऐसी समस्या से राहत मिल जाती है। आपको बता दें कि लगभग हर खट्टे फल जैसे- संतरा, नींबू, बेरी, कीन्नू आदि में विटामिन सी पाया जाता है। प्रतिदिन की खुराक में विटामिन सी को शामिल करने के सर्दी की समस्या को बार-बार होने से रोका जा सकता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.