सौंफ खाने के क्या होते है फायदे

Samachar Jagat | Friday, 28 Apr 2017 04:42:03 PM
What happens to fennel eating

इन्टरनेट डेस्क। भारतीय रसोई में सौंफ का प्रमुख स्थान है। सौंफ का प्रयोग हर व्यक्ति के घर में होता है। भोजन को स्वादिष्ट बनने के साथ ही अचार बनाने में इसका उपयोग किया जाता है। कुछ लोग इसका इस्तेमाल कढ़ी, नमकीन आदि में करते है।

सौंप की तासीर ठण्डी होती है। इसलिए सौंफ का अधिक उपयोग गर्मी के मौसम में होता है। सौंफ का उपयोग करने से शरीर को कई तरह के लाभ होते है। 

अगर सौंफ को बादाम और मिश्री के साथ बराबर भागों में पीसकर इसका सेवन प्रतिदिन भोजन के बाद 1 चम्मच उपयोग करें तो स्मरण शक्ति में उजाफा होता है। 

सौंफ का के उपयोग से आंखों की रोशनी बढ़ती है। मुंह की दुर्गंध आने पर सौंफ का उपयोग करना चाहिए। सौंफ के उपयोग करने से लीवर संबंधित बीमारियां भी दूर होती है।

अगर आपको खट्टी डकारें आती है तो सौंफ का उपयोग करना चाहिए। रोज सुबह खाली पेट सौंफ खाने से खून साफ होता है और त्वचा पर चमक आ जाती है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.