शंख से जुड़ी है आपकी सेहत जानिए इसके स्वास्थ्यवर्धक गुणों के बारे में

Samachar Jagat | Wednesday, 08 Mar 2017 02:14:55 PM
Your health is connected to a conch Know about its healthy properties

शंख भारतीय संस्कृति की प्रचीन पहचानों में से एक है। शंखो को प्रचीन समय से ही वाद्य यंत्र के स्वरुप में जाना जाता है। माना जाता है कि पहले के समय में युध्द की शुरुआत और समाप्ति के लिए शंख का इस्तेमाल किया जाता था।

शुगर के मरीज को पड़ रहा साइलेंट हार्ट अटैक  

लेकिन हिंदू धर्म में शंख को पवित्रता का प्रतिक माना जाता है। हिंदूं धार्मिक परंपराओं में इसे बेहद शुभ माना जाता है। इसके पीछे कारण यह है कि हिंदू धर्म के देवी-देवता माता लक्ष्मी और भगवान विष्उ दोनो ही अपने हाथो में शंख धारण करते है। जिससे इसकी पवित्रता और अधिक बढ़ जाती है। इसलिए एक आम धारणा है कि, जिस घर में शंख होता है उस घर में सुख-समृद्धि आती है।

हिंदू धर्म में की जाने वाली पूजा अर्चना में भी शंख बजाने का नियम है। लेकिन आज हम इसके धार्मिक महत्व के साथ ही इससे स्वास्थ्य पर होने वाले फायदों के बारे में बात करेगें। जिनके बारे में शायद ही लोग जानते हो। जी हां शंख बजाने के ऐसे कई फायदे है जिनका सीधा संबध हमारी सेहत से जुडी है।

Women's Day 2017 : फिट और हेल्दी रहनें के लिए महिलाएं ले हेल्दी डाइट

तो आइए एक नजर डालते है उन फायदो पर जो सेहत को रखते है स्वस्थ।

= आपको बता दें कि शंख में कैल्शियम और फॉस्फोरस के अलावा कई मिनरल्स होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते है।

= शंख बजाने के अलावा इसमें रखा पानी कई बीमारियों में फायदा करता है। शंख में कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। शंख बजाने से ना सिर्फ गले की मसल्स की एक्सरसाइज होती है, बल्कि वोकल कार्ड और थाइरायड से जुडी परेशानियों में भी असरकारक होता है।  

= नहाने के बाद शंख को त्वचा पर हल्के-हल्के रगड़ने से स्किन ग्लो करती है। वहीं रातभर शंख में रखे पानी से स्किन पर मसाज करने से स्किन संबधित परेशानियां दूर  होती है।

एड़ी के दर्द निवारण में रामबाण है ये मसाले

= फेस की मसल्स की एक्सरसाइज होती है। झुर्रियों से बचाव होता है।

= शंख में रातभर के लिए पानी को भरकर रखे दे। सुबह इस पानी को तीन चम्मच खाली पेट पीए, इससे कब्ज की परेशानी खत्म होगी।  

= शंख में रातभर रखे पानी और उसी मात्रा में सादा पानी मिलाकर सुबह आंखे धोने से आंखे स्वस्थ रहती है।

= शंख बजाने से दिमाग और पूरे शरीर में खून का प्रवाह बढता है।

सोर्स -गूगल 

नहीं जानते होगें आप मां बनने के बाद ब्रेस्ट मिल्क में 1 साल तक होते है कई परिवर्तन

क्या आप भी परेशान है आंखो की पानी गिरनें की समस्या से, तो अपनाए ये इलाज

जानिए! क्यूं हमारे शरीर के लिए जरुरी है vitamin C



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.