युगांडा में नौका हादसे में 10 मरे

Samachar Jagat | Saturday, 19 Nov 2016 11:29:35 PM
10 dead in ferry disaster in Uganda

कंपाला। एएफपी युगांडा की अलबर्ट झील में क्षमता से अधिक भरी हुई एक नौका तेज हवाओं के कारण पलट गई जिसमें दस लोगों की मौत हो गई।
बुलीसा पुलिस के प्रवक्ता जे हकिज़ा ने एएफपी को बताया कि नौका में 21 लोग सवार थे। नौका बुलीसा से कगोया की ओर जा रही थी तभी रात में दुर्घटना हो गई।
उन्होंने बताया कि हम 11 लोगों को बचा सके। बाकी डूब गए। मरने वाले 10 लोगों में छह महिलाएं और चार पुरूष शामिल हैं। 
झील में दुर्घटनाएं होती रहती हैं जो युगांडा और लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो के साथ साझा होती है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.