अलेप्पो: हवाई हमलों में 141 मरे

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 06:44:36 PM
141 killed in air strikes at Aleppo

बेरूत। सीरिया में अलेप्पो शहर के विद्रोहियों के कब्जे वाले पूर्वी भाग में एक सप्ताह के हवाई हमले में 141 लोगों की मौत हो गई जिनमें 18 बच्चे भी शामिल है। यह जानकारी आज सीरियन आब्जर्वेटरी फार ह्यूमन राइट्स ने दी है। 

ब्रिटेन स्थित आब्जर्वेटरी के अनुसार रूस तथा सीरिया के विमानों के हवाई हमलों और सीरियाई सेना की गोलाबारी में सैकड़ों लोग घायल हो गए लेकिन हमलों के कारण इस समय पूर्वी अलेप्पो के सभी अस्पताल बंद हैं जिसके कारण इनका इलाज नहीं हो पा रहा है। 

अलेप्पो के पूर्वी भाग में सीरियाई तथा रूसी विमानों के हवाई हमलों तथा सैनिकों की गोलाबारी पिछले मंगलवार से शुरू हुई थी। इसके साथ शहर के अग्रिम मोर्चे तथा शहर के आसपास भी लड़ाई जारी है। 

आब्जर्वेटरी का कहना है पूर्वी क्षेत्र के 87 और विद्रोही लड़ाकों की मौत हो गई है। आब्जर्वेटरी ने 16 नागरिकों तथा 10 बच्चों के मारे जाने की जानकारी दी है। 


रूस ने सैनिकों की नजरबंदी को उकसाने वाली कार्रवाई बताया

रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव ने क्रीमिया से लगी सीमा के पास यूक्रेन द्वारा अपने दो सैनिकों की नजरबंदी को उकसाने की कार्रवाई बताया है। यूक्रेन के सुरक्षा सैनिकों ने क्रीमिया से लगी अपनी सीमा के पास रूस के दो सैनिकों को नजरबंद किया।

यूक्रेन ने बताया कि रूस के दोनों सैनिकों ने अपनी सेना को छोड़ दिया था और यूक्रेन की सेना ने उन्हें अपने क्षेत्र में आ जाने पर हिरासत में लिया जबकि मास्को का कहना है कि उन्हें क्रीमिया में पकड़ा गया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.