इंडोनेशिया में जहाज, नौका की टक्कर के बाद 15 लापता

Samachar Jagat | Sunday, 20 Nov 2016 11:51:12 AM
15 missing after ship boat collision in Indonesia

जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत में शनिवार को एक जहाज और नौका की टक्कर में कम से कम 15 लोग लापता हो गए हैं। जिला आपदा एजेंसी के प्रमुख जोको लोडियोनो ने कहा कि इंडोनेशियाई नाविक वाली एक नौका 27 लोगों को लेकर जा रही थी और उसकी टक्कर एक वियतनामी ध्वजवाहक जहाज से हो गई। यह दुर्घटना तुबान जिले से लगे समुद्र में घटी।

अधिकारी ने कहा कि लापता सभी पीडि़तों में नौका पर सवार लोग शामिल हैं। हालांकि नौका पर सवार लोगों में से 12 को सुरक्षित बचा लिया गया है। लोडियोनो ने कहा, लापता लोगों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि जहाज पर साबूदाने का आटा लदा हुआ था और वह पूर्वी जावा प्रांत की राजधानी सुरबाया स्थित तानजंग पेराक बंदरगाह की ओर जा रहा था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.