नेपाल में पक्षियों की तस्करी के आरोप में भारतीय सहित 2 गिरफ्तार

Samachar Jagat | Sunday, 27 Nov 2016 12:45:47 AM
2 arrested on charges of smuggling birds in nepal including one indian

काठमांडो। नेपाल की पुलिस ने छह विलुप्तप्राय पक्षियों की तस्करी के आरोप में एक भारतीय नागरिक सहित दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

इन दोनों की गिरफ्तारी कल त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से की गई। इनके पास से छह यूरेशियन ईगल उल्लू बरामद किये गये। दोनों की पहचान मुहम्मद सुलेमान 30 और फैसल मोहम्मद के रूप में हुई है। सुलेमान भारत और फैसल कतर का नागरिक है।

इस पक्षी को 'बुबो बुबो' के नाम से भी जाना जाता है। इसे विलुप्तप्राय पक्षियों की सूची में रखा गया है।
भाषा 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.