32 लोग इराक में आईएस से जुड़े : श्रीलंका मंत्री

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 07:00:40 PM
32 people linked to the IS in Iraq Sri Lanka Minister

कोलंबो। श्रीलंका के एक वरिष्ठ मंत्री ने आज कहा कि 32 श्रीलंकाई नागरिक इराक में आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रस्तावित आतंकवाद निरोधक कानून को लागू करने का संकल्प किया।

न्याय मंत्री विजयदास राजपक्षे ने साल 2017 के बजट पर चर्चा के दौरान संसद में कहा, हम इस बात से अवगत हैं कि 32 लोग आईएस में शामिल होने के लिए देश छोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि श्रीलंका सरकार आलोचना के बावजूद प्रस्तावित आतंकवाद निरोधक कानून को क्रियान्वित कराने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

राजपक्षे ने कहा, हम जानते हैं कि प्रस्तावित कानून की आलोचना हुई है लेकिन हमें अपने सुरक्षा हितों पर विचार करना होगा। आप इसे बहुत सख्त कह सकते हैं लेकिन हम इसे लागू करेंगे।

उन्होंने कहा कि निहित स्वार्थ से प्रेरित कुछ लोग देश में सांप्रदायिक हिंसा भडक़ाकर देश में अस्थिरता पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.