अलेप्पो: गोलाबारी में 45 लोग मारे गए

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Nov 2016 05:36:10 PM
45 people were killed shelling in Aleppo

बेरूत। सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले अलेप्पो के पूर्वी भाग में आज तोपों की गोलाबारी में 45 से अधिक लोग मारे गए। सीरियन आब्जेर्वेटरी फार ह्यूमन राइटस के अनुसार लड़ाई के कारण 50 हजार से अधिक लोग विस्थापित हो गए।

सिविल डिफेन्स ने अपने टेलीग्राम एकाउन्ट पर भेजे गये संदेश में बताया कि पूर्वी अलेप्पो में लोगों की गोलाबारी में दर्जनों लोग घायल हो गये। मरने वालों में अधिकतर महिला तथा बच्चें शामिल हैं।

आब्जेर्वेटरी ने विस्थापितों की संख्या 50 हजार से अधिक बतायी है जबकि रेडक्रास के अनुसार 20 हजार विस्थापित हुए हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.