नेपाल में 5.6 तीव्रता का भूकंप, लोग सहमे

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 07:24:59 AM
5 6 magnitude earthquake in Nepal people struck

नई दिल्ली। नेपाल में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया है। अमेरिकी भूगर्भ विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल में नामचे बाजार है। वहीं एएनआई के मुताबिक इसका केंद्र रामेछाप और सोलुखुम्बु जिले की सीमा पर है जोकि राजधानी काठमांडू से 131 किमी है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि आज सुबह 5.05 पर नेपाल एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल गया।

यह भूकंप 5.5 रिक्टर स्केल की तीव्रता का था हालांकि अभी तक कि जानमान के नुकसान की खबर नहीं आई है। गौरतलब हो कि पिछले साल 25 अप्रैल 2015 को देश में भयानक भूकंप आया था इसके बाद 9000 लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे में 22 हजार से ज्यादा लोग जख्मी हो गए थे।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.